Ank Jyotish Rashifal 5th June: मूलांक 1 वालों के लिए दिन बढ़िया ,जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 5th June

Ank Jyotish Rashifal: आज 5 जून 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। मंगल और बुध के प्रभाव से आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए विशेष रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सफलतादायक है। जो कार्य आज हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। स्वस्थ्य संबंधी परेशानी समाप्त होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद आंकड़े के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन उत्तम होगा। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य सहज तरीके से होंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज दूर्वा को ताजे जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। समय पर सारे काम पूरे होंगे। ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान को उपलब्धि मिलने वाली है। पैसों की तंगी दूर होगी। नए कामकाज मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज पीले फूलों के पौधों को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे और इसमें परिवार व मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आकस्मिक रूप से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

  • रेमेडी : आज बिल्व पत्र के पेड़ को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज दिन सामान्य है। काम कोई अटकेगा नहीं और ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी हालांकि दिन समाप्त होते-होते शारीरिक थकान और शिथिलता हावी हो जाएगी। नौकरीपेशा को उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापारी वर्ग नए कार्य साथ में जोड़ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन उत्साहजनक तरीके से बीतेगा। सोचे कार्य पूरे हो जाएंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

अपने कार्य करवाने के लिए आज थोड़ी सी दौड़भाग रह सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। पैसों की तंगी नहीं होगी किंतु भौतिक सुखों पर खर्च नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

  • रेमेडी : आज गुलाब के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। कुछ कार्य होंगे किंतु अटक भी सकते हैं। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है किंतु प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी करीबी का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन तंगी दूर होगी। भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

  • रेमेडी : आज शमी के पौधे को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन उत्साहजनक है और इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में चल रहा मनमुटाव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। व्यापारी वर्ग का काम अच्छा चलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज गुड़हल के पौधे को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+