Ank Jyotish Rashifal 3rd May: मूलांक 1 वालों के लिए उत्तम हैं आज का दिन, पढ़ें अंक राशिफल
Numerology : जो लोग धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं उनके लिए भी यह दिन आज कुछ अच्छा करने का संकेत दे रहा है।

Ank Jyotish 2023: आज 3 मई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। बृहस्पति किस्मत, सफलता और धर्म-कर्म में रुचि व्यक्त करता है जबकि शुक्र लग्जरी लाइफ, वैवाहिक सुख, रोमांस, प्रेम आदि व्यक्त करता है। आज अंकों का इशारा है कि आपके जीवन में वो सब आने वाला है जिसकी आपने चाहत की है। प्रेम और रोमांस की चाह जिन्हें है यह दिन उन्हीं का है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सुखों की वर्षा आप पर हो सकती है। धन का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। जॉब में नई संभावनाएं बन रही हैं। बिजनेस सफलतापूर्वक संचालित होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
रेमेडी : घर से निकलते समय देवी दुर्गा के दर्शन करें।
लकी नंबर : 1, 8
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
शुभ संकल्पों के साथ शुभ कार्य होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। मानसिक उतार-चढ़ाव थमेगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के काम होंगे। यात्राओं के योग हैं। नौकरी में सफलता, बिजनेस में उन्नतिदायक स्थितियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम की आशंका।
रेमेडी : पीला रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आपके लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे और समाज की ओर से कोई सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक दांपत्य सुख प्राप्त रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनर की ओर से उपहार मिलेगा। जॉब में संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में नई संभावनाएं बन रही हैं।
रेमेडी : पीले कागज का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें।
लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। कार्य धीमी गति से होने से मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी को पैसा उधार देने से फंस जाएगा। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलेगा, व्यापार धीमा चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन के अंत में शुभ सूचना मिलेगी।
रेमेडी : शिवजी के दर्शन करके घर से निकलें।
लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य रहेगा। कोई विशेष उपलब्धि आज नहीं मिलने वाली है। जॉब में थोड़ा परेशान रहेंगे किंतु व्यापार ठीक चलेगा। आज किसी से पैसा लेने जाएंगे तो मिल जाएगा। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। आज आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है।
रेमेडी : सफेद कपड़े पहनें, सफेद रूमाल साथ में रखें।
लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके भौतिक सुखों को बढ़ाएगा। नए कपड़े, वॉच, ज्वेलरी, परफ्यूम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में प्रमोशन के चांस हैं या आपका नाम प्रस्तावित किया जाएगा।
रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन थोड़ा साथ भागदौड़ भरा रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव होगा। पैसा ज्यादा खर्च हो जाएगा। परिवार की तरफ से मदद रहेगी, मित्र का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जॉब में स्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी।
रेमेडी : पीला रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। कुछ अटके हुए काम बन जाएंगे तो कुछ काम अटक सकते हैं। आज कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। जॉब का इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफल होंगे। बिजनेस में बदलाव की बात बनेगी। जिनकी मैरिज नहीं हो रही है उनके लिए सुखद समाचार आएगा।
रेमेडी : जो भी काम करें उससे पहले अपने इष्ट देव को जरूर याद करें।
लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता निश्चित है। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम होंगे। किसी से व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जॉब में अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में बदलाव का विचार करेंगे।
रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications