Ank Jyotish Rashifal 2nd January 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 2nd January 2024 : आज 2 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक और मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा।

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी और तरोताजा महसूस करेंगे। आजीविका के साधनों की चिंता आज नहीं रहेगी। परिवार और मित्रों से सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनकर रखें, काम होंगे।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी का मिलना या उसका संदेश आना मन को प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। पैसा आएगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन की माला पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके अटके काम पूरे होने का दिन है। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थितियां रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। नए कारोबारी अनुबंध धन लाभ देंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज हल्दी की दो गांठ जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपका है। लंबे समय से जारी दौड़भाग कम होगी और संकटों से कुछ राहत अनुभव करेंगे। परिवार के साथ सुखद यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज धन का निवेश करने से बचें।
- रेमेडी : आज काला धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह काम हो जाएगा। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव आज मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। भूमि-भवन खरीदने का मार्ग खुलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज 108 दूर्वा अपने जेब में रखकर बाहर निकलें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन पारिवारिक समागम में बीतेगा। घर में मेहमान आएंगे, आनंदोत्सव होगा। पारिवारिक यात्राएं भी हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। करियर में ग्रोथ मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े काम के अटक जाने के कारण थोड़ी मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। नौकरी में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। व्यापार ठीकठाक चलेगा। किसी पुराने और करीबी व्यक्ति से भेंट होगी।
- रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार को वक्त देना होगा। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। आजीविका के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है।
- रेमेडी : आज पंचमुखी रुद्राक्ष काले धागे में पहनें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन पारिवारिक मेलजोल में व्यतीत होगा। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी कोई भी बड़ी योजना सार्वजनिक न करें। शत्रु सक्रिय हैं ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज लाल मूंगे की माला पहनें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications