Ank Jyotish Rashifal 29 September : मूलांक 1 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 29 September: आज 29 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। सभी काम व्यवस्थित तरीके से हो जाएंगे। धन का आगमन होगा। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद निपटेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपका दिल किसी से लगेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन उत्तम और वृद्धिकारक रहने वाला है। आपके मन के सारे काम हो जाएंगे और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन आएगा, संपत्ति सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव आज मिलने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन उत्तम है। मन में प्रसन्नता और आत्मविश्वास रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी। खर्च पर लगाम लगेगी। भागदौड़ थमेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी और व्यापार में अच्छी उन्नति होने वाली है।

  • रेमेडी : आज हल्दी या अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज किसी विशेष पारिवारिक काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं और व्यापार उत्तम तरीके से चलने वाला है।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन मंगलप्रद है। लंबे समय से चल रही दौड़भाग कम होगी और आपको कुछ राहत महसूस होगी। धन लाभ होगा, संपत्ति और वाहन सुख मिलेंगे। आजीविका के कार्यों में बदलाव के साथ नए काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मेहमान आएंगे उनकी सेवा करेंगे।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सुखद है। विशेषकर संबंधों के लिहाज से समय ठीक है। परिवार में मांगलिक उत्सवादि होगा। यात्राएं हो सकती है। धन तंगी दूर होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। प्रेम प्रकरण में संबंध सुधरेंगे। मित्रों या किसी अन्य के साथ साझेदारी में काम शुरू करेंगे।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

पारिवारिक जीवन में रिश्ते सुधरने की ओर अग्रसर होंगे। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा। प्रेम संबंधों का टकराव भी दूर होने वाला है। मन में उत्साह रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज किसी को पैसा उधार देने से बचें वरना वह पैसा फंस सकता है। स्वयं भी कर्ज लेने से बचें वरना वह उतारने में उम्र बीत जाएगी। नौकरी में संकट आ सकता है। स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। कारोबार ठीक चलेगा किंतु आज नया काम प्रारंभ न करें।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ काम होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। आर्थिक संकट कुछ कम होगा किंतु पूरी तरह दूर नहीं हो पाएगा। मांगलिक और आनंदोत्सव में शामिल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+