Ank Jyotish Rashifal 27 January 2024 : मूलांक 4 वाले रहेंगे बहुत खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 27 January 2024 : आज 27 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक भी 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कर्ज मुक्ति और रोग मुक्ति वाला रहेगा।

आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके अटके कामों को गति मिलेगी। काम पूर्णता की ओर अग्रसर होने लगेंगे। परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी नहीं आएगी। पैसा आएगा और कुछ मात्रा में कर्ज चुकान में सफल भी होंगे। करियर को ग्रोथ मिलेगी। नौकरी में उन्नति मिल सकती है।
- रेमेडी : आज लाल रंग का कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन कुछ राहत वाला रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी कुछ कम होगी। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। सहयोग मिलेगा। पैसा आएगा किंतु खर्च आज भी हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य रहेगा। दौड़भाग थमने से राहत महसूस करेंगे। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज को गति मिलेगी। नए काम आज प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक संकट कुछ कम होगा। कर्ज चुकाने का रास्ता खुलेगा। सर्वत्र उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज पीले रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आप प्रसन्न हो जाइए क्योंकि आपके अटके काम आज चल पड़ेंगे। शारीरिक कमजोरी दूर होगी और आपमें आत्मविश्वास आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा। संपत्ति के कामकाज पैसों से पूरे कर पाएंगे। प्रेम और दांपत्य में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज धूसर रंग का कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा लेकिन अंतत: सारे काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक सहयोग और सुख बना रहेगा। थकान दूर होगी और ऊर्जावान बने रहेंगे। पैसा आएगा। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां ठीक रहने वाली हैं।
- रेमेडी : आज हरे रंग का कागज का तीर के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन कुछ राहत देने वाला रहेगा। रोगों में आराम रहेगा और आपकी शारीरिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलने लगेंगी। आर्थिक समस्या तो है किंतु उसके कारण कोई काम नहीं अटकेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज गुलाबी कागज का सितारे के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके काम तेज गति से पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। अपने काम स्वयं करने का प्रयास करें, दूसरों के भरोसे छोड़ना हानिकारक रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर करने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज धूसर रंग का कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप किसी विशेष काम की पूर्ति के लिए यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मित्रों का सहयोग रहेगा और उनके साथ कोई काम प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होने वाला है।
- रेमेडी : आज नीले कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपका हर काम सफलता की ओर अग्रसर होने वाला है। परिवार और मित्रों के सहयोग से संकट दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ होगा और उससे अटके काम पूरे करने में सफल होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की सूचना मिलेगी।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications