Ank Jyotish Rashifal 27 December : मूलांक 1 वाले रहेंगे खुश-खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 27 December: आज 27 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुल रहेगा।

आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ बड़े काम होंगे जो मन को प्रसन्नता देंगे। नए कार्य शुरू करने के प्रति उल्लासित रहेंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी में बड़े बदलाव का समय है। बाहरी स्थानों पर स्थानांतरण के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन उत्तम है। पद-प्रतिष्ठा, सम्मान और सुख में वृद्धि होगी। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। नए काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामले लाभ देंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज किसी स्त्री को मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन मिलाजुल रहेगा। आपके सभी काम आज समय पर होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से उन्नति होगी। परिवार के मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। युवाओं को नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन तंगी होगी।
- रेमेडी : आज गरीबों को पीले फलों का वितरण करें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। मित्रों के साथ मिलकर काम प्रारंभ करेंगे। पुराने बिजनेस ठीक चलेंगे। संपत्ति के विवादों का निपटारा होगा। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन ठीकठाक बीतेगा। कुछ स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बिगड़े संबंध सुधरने वाले हैं। मानसिक शांति होगी। लंबे समय से चल रही दौड़भाग कुछ कम होगी। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेग। दांपत्य में टकराव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामले हल होंगे।
- रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पके हुए चावल भेंट करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सभी अटके हुए काम हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि, संपत्ति खरीदी-बिक्री से धन अर्जित करेंगे। शारीरिक रोग कम होंगे। पैसों की बचत होने लगेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन ठीक है। कुछ काम अटक भी सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान मिल सकता है। करियर में उन्नति आएगी। धन का आगमन होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आने वाले हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होने लगेगी।
- रेमेडी : आज काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन वृद्धिकारक रहने वाला है। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी और नौकरी के बड़े अवसर मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद दूर होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ नए कार्य प्रारंभ करेंगे जिनसे धन अर्जित करेंगे। जीवन की दौड़भाग कुछ थमेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। युवाओं को नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। बड़ा पद और जिम्मेदारी मिल सकती है।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications