Ank Jyotish Rashifal 24 December : मूलांक 4 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 24 December: आज 24 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 2, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 3, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन के बीच बीतेगा। आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। विवादों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में उन्नति और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन आएगा। आज सुखद यात्राएं प्रारंभ करेंगे।

  • रेमेडी : आज कत्थई रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज परिवार या मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। मन में उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। धन का आगमन होगा और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। करियर में उठाव आएगा। अनिश्चितता का दौर समाप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद के साथ लाल वस्त्र भी पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके काम निर्धारित गति से होंगे और सफल भी होंगे। मनोरंजन में दिन बीतेगा। अस्वस्थता दूर होगी। धन का आगमन होगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न हासिल करने का अवसर आएगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। व्यापार - व्यवसाय में लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होने वाला है। मानसिक शांति रहेगी। कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। धन आएगा और उसे भौतिक सुख-सुविधाओं में खर्च करेंगे। युवाओं को करियर के नए ऑप्शन मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज थोड़ी भागदौड़ के बीच काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। घर में मेहमान आएंगे। उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। पैसों के कारण जो काम अटके हुए थे वे आज हो जाएंगे। शारीरिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्राओं पर जाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के कामों से लाभ अर्जित करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण आज हो सकता है।

  • रेमेडी : आज केसर चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके मन में किसी के सहयोग की भावना प्रबल रहेगी। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। वाहन खरीदने का योग है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कोई विवाद है तो उसे आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज भी पूरा नहीं हो पाएगा। कार्यों में कुछ बाधाएं आज भी बनी रहेंगी। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। धन आएगा। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। धन का निवेश करेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से होते रहेंगे। पारिवारिक जीवन के संकटों का समाधान होगा। अवसरों और संबंधों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारिक काम तेज गति से होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+