Ank Jyotish Rashifal 22nd August: मूलांक 2 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 22nd August: आज 22 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। थोड़ी की मानसिक भ्रम की स्थिति रहेगी। निर्णय नहीं कर पाएंगे कि काम क्या करें। कार्यस्थल पर अनपेक्षित परिस्थितियों से सामना हो सकता है। परिवार में किसी का सहयोग नहीं मिलेगा। चिंता बढ़ सकती है।
- रेमेडी : आज गुड़ खाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आपके लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम आज भी अटके रह सकते हैं। पारिवारिक समागम होगा। घर में मेहमान आएंगे। आर्थिक स्थितियां ठीक रहेंगी किंतु कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज दही खाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन विपरीत है, संभलकर रहें। अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें। बाहरी जीवन में उलझन बढ़ सकती है इससे मानसिक तनाव महसूस होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले फल अवश्य खाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन परेशानी भरा रह सकता है। मानसिक तनाव और चिंताएं बढ़ सकती है। अचानक पैसों की जरूरत लग सकती है। किसी काम को करने को लेकर भ्रम रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। मित्रों से टकराव समाप्त होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज तिल का सेवन अवश्य करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। सारी चीजें और काम यथावत रहेंगे। आज किसी भी प्रकार का बदलाव या नया काम प्रारंभ करने का विचार न करें। धन को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा।
- रेमेडी : आज हरी सब्जियां अवश्य खाएं।
- लकी नंबर : 5, 3
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। विशेषकर आर्थिक मामलों में अत्यंत सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज मावे की मिठाई अवश्य खाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों में समय बीतेगा। मन की चिंता कुछ हद तक दूर होगी। किसी मित्र के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार ठीक रहेगा किंतु अधीनस्थों पर नजर रखने की जरूरत है।
- रेमेडी : आज गुड़ खाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन दिन यथास्थिति वाला रहेगा। आपके कुछ काम आसानी से हो जाएंगे जबकि कुछ कार्यों को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के कारण आज कोई काम अटकेगा नहीं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज उड़द की मिठाई खाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन अनुकूल है। लंबे समय से चल रही भागदौड़ थमेगी। पैसा आएगा, कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलेगा। भूमि, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज गुड़ से बना कोई पदार्थ खाएं।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications