Ank Jyotish Rashifal 21st January 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 21st January 2024 : आज 21 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक, सम्मान देने वाला रहेगा।

आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन उत्तम है। आपको सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके काम को सराहना मिलेगी। अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी, इससे भौतिक सुखों को प्राप्त करने में कठिनाई आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्र का सहयोग रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके प्रभाव में वृद्धि होने वाली है। पारिवारिक सामाजिक जीवन में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आर्थिक संकट कम होगा। आप किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े व्यक्तियों का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके काम सुगमता से होते चले जाएंगे। किसी प्रियजन के सहयोग से बड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी। धन आएगा और उसका उपयोग अपनी भौतिक सुविधाओं को पूरा करने में करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं आने वाली हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो प्रमोशन के चांस मिलेंगे। व्यपार करते हैं तो अपने काम को बढ़ाने में सफल होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होने वाला है।
- रेमेडी : आज तांबे का छल्ला धारण करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन आपका है। किसी बड़े काम के पूरा हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आलस्य दूर होगा और काम में मन लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा। धन लाभ होने से भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने में सफल होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ होने वाला है।
- रेमेडी : आज लाल के साथ पीले वस्त्र भी पहनें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र या स्वजन से भेंट होने की संभावना बनेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। धन संपत्ति के काम में कुछ लोग बाधा डालने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज गेहूं और गुड़ का दान करें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके काम आसानी से हो जाएंगे। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से बड़े काम निपट जाएंगे। नौकरी में बदलाव की सूचना मिलेगी किंतु आपको इससे कुछ परेशानी महसूस होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की तंगी दूर होगी और आप जरूरतें पूरी कर पाएंगे।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है किंतु अपने अहंकार को दूर करना होगा। परिवार के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें। आर्थिक समस्याएं कुछ कम होंगी। संपत्ति के अटके काम आज पूरे करने का प्रयास करें। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज गरीबों को अनार भेंट करें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications