Ank Jyotish Rashifal 15 November: मूलांक 1 वाले रहेंगे व्यस्त ,जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15 November : आज 15 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए अत्यंत दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। मांगलिक प्रसंगों में भी शामिल होंगे। भाई-बहनों के साथ विवादों का निपटारा होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन मंगलकारी है। पारिवारिक विवादों में उलझने से बचें। अपने अहंकार का त्याग करें। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। आर्थिक जरूरतें महसूस हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में टकराव होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज परिवार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। अपने गुरुर को छोड़कर सभी से मिलजुलकर रहें। पारिवारिक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी छूट सकती है। व्यापार में ठहराव के कारण बदलाव करना पड़ सकता है।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत करना होगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति होगी किंतु जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। नए काम प्रारंभ करने के दिन आज का दिन अति उत्तम है।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन विवादों में बीत सकता है। अपने अहंकार के कारण लोग आपसे दूर हो जाएंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज मस्क का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन पारिवारिक समागम में बीतेगा। घर में मेहमान आएंगे और आपको महत्व मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। युवाओं को नौकरी में नए अवसर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समागम होगा। धन लाभ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबार में वृद्धि करने के लिए मेहनत करें।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन इस इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मंगलकारी है। लाभ के अनेक अवसर आएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। रोग दूर होंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक आध्यात्मिक यात्राएं हो सकती है।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन ठीक है। मिलाजुला रहेगा। घर में आनंदोत्सव होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में बड़े बदलाव हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धन तंगी दूर होगी। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications