Ank Jyotish Rashifal 13 December : मूलांक 1 वाले रखें सेहत का ख्याल , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 13 December: आज 13 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भागदौड़ वाला रहने वाला है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। मानसिक तनाव महसूस होगा। नौकरीपेशा को काम की अधिकता रहेगी। व्यापार शिथिल रहेगा। धन की आवक आज कम रह सकती है। आज नया निवेश नहीं कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज नारंगी कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों से चल रही दौड़भाग कुछ कम होगी और आप राहत की सांस लेंगे। धन संबंधी परेशानी दूर होने वाली है किंतु जीवनसाथी के रोग पर खर्च करना होगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज क चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है। आपके काम निर्धारित गति से होते रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में समय बीतेगा। धन की आवक कम होगी। कर्ज मुक्ति आज नहीं हो पाएगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज घर-परिवार में मेहमान आएंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी से विवाद न करें।

  • रेमेडी : आज धूसर कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज कुछ बड़ी आर्थिक जरूरत लग सकती है। परिवार पर खर्च करना होगा। करियर में ठहराव आएगा। आगे बढ़ता नजर नहीं आएगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन तंगी महसूस होगी। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज हरे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शिथिलता वाला रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आलस्य हावी रहेगा। काम अटके रहेंगे। परिवार के साथ सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा किंतु ध्यान रखने से जल्द ठीक भी होगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

  • रेमेडी : आज गुलाबी कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आप आज अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। अविवाहितों के विवाह का योग है।

  • रेमेडी : आज काले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीदी-बिक्री से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता से परेशान रहेंगे। अनावश्यक कार्यों पर खर्च होगा। करियर की चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। परिवार को साथ लेकर चलना होगा। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+