Ank Jyotish Rashifal 03 OCTOBER : मूलांक 8 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 03 OCTOBER: आज 3 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका मन सात्विक रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आ सकते हैं। धन की आवक होगी। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। नौकरी और कारोबार में मन लगेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य की खराबी आज दूर होगी।
- रेमेडी : लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। परिवार में मेलजोल होगा। सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के योग बनेंगे। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : सफेद कागज का अर्द्धचंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके पक्ष में है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार के सहयोग से बड़े काम हो जाएंगे। संपत्ति सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में यात्रा पर जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : पीले रंग के कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन मिजालुजा रहेगा। कोई संकट भी आ सकता है इसलिए आज कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। दांपत्य में टकराव हो सकता है। व्यापार ठीकठाक रहेगा किंतु नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। विवाह का प्रस्ताव नामंजूर हो जाएगा।
- रेमेडी : काले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 2
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज दिन सामान्य है। अटका पैसा आने के योग हैं। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी और नए काम साथ में जोड़ेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत की चिंता दूर होगी। कर्ज मुक्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
- रेमेडी : हरे रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। बिना पढ़े समझे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाना होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे आज।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन ठीक जाएगा। हालांकि थोड़ा आलस्य हावी रहेगा। विवाहितों के बीच मतभेद हो सकता है, किंतु अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। नौकरी में अच्छे अवसर आएंगे। व्यापार में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। कर्ज चुकाने के लिए धन आ जाएगा।
- रेमेडी : कत्थई रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन वृद्धिकारक है। आज जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा हो जाएगा। धन लाभ होगा। कर्ज मुक्ति की संभावना बनेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। लंबे समय से बनी हुई स्वास्थ्य की परेशानी दूर होगी। विदेश यात्रा के योग हैं।
- रेमेडी : आज नीले या काले रंग का कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी और कारोबार में ठहराव अनुभव होगा। पारिवारिक कार्यों पर पैसा खर्च होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कर्ज मुक्ति के योग हैं। नए कारोबार शुरू करें लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कत्थई रंग का कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications