T20 WC: ज्योतिष कहते हैं भारत हरायेगा पाकिस्तान को
लखनऊ। टी 20 विश्व कप का सबसे रोचक मुकाबला कल यानि 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। 11वीं बार दोनों टीमें कोलकता के ईडन गार्डेन में आमने-सामने भिड़ेंगी।
सबसे अहम बात है कि कोलकाता में खेले गये सभी चार मैंचों में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। सीमित ओवरों के इस खेल में पाक कभी भी ईडन गार्डेन में हारा नहीं है। ईडन गार्डेन में भारत-पाक की पहली बार टी-20 मुकाबले में भिड़न्त होगी। आइये ज्योतिष के आधार पर जानते है कि इस दिलस्प मुकाबले में कौन देगा किसको पटखनी?
होगा कांटों भरा मुकाबला
19 मार्च को सांय लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर कोलकता के ईडन गार्डेन में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। इस समय पृथ्वी पर कन्या लग्न का प्रभाव रहेगा। कन्या लग्न एक द्विस्वभाव राशि है। पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी की नाम राशि कुम्भ है, जो समय कुण्डली में छठें भाव में पड़ी है। छठा भाव शत्रु का कारक भाव है, इसलिए आपको इस मैच में काफी संघर्ष करना पड़ेगा एंव विरोधी टीम हावी रहेगी। धोनी की राशि कन्या है, जो समय कुण्डली में प्रथम भाव में स्थित है। कन्या के स्वामी बुध की लग्न पर दृष्टि है। यह एक शुभ संकेत है।
भारत हरायेगा पाकिस्तान को
धोनी की कुण्डली में वर्तमान में राहु की महादशा में शुक्र का अन्तर एंव गुरू का प्रत्यन्तर चल रहा है। गुरू चतुर्थेश व सप्तमेश होकर लग्न में बैठकर सप्तम भाव को देख रहा है। जिस कारण गुरू सफलता में सहायक सिद्ध होगा किन्तु इस मैंच में भारत और पाकिस्तान की कांटे की टक्कर होने की सम्भावना है। धोनी का भाग्य पक्ष मजबूत नजर आ रहा है, इस कारण भारत एक बार फिर से पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगा।













Click it and Unblock the Notifications