23 मार्च के चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
संवत् 2072, फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, 23 मार्च दिन बुधवार को मांद्य चन्द्र-ग्रहण पड़ रहा है। जिसे चन्द्र क्रान्ति मालिन्य भी कहा जाता है। इस ग्रहण में चन्द्रमा पृथ्वी की छाया में आयेगा और जिससे चन्द्रमा की कान्ति मलीन होगी किन्तु ग्रहण नहीं लगेगा। ऐसे ग्रहण की शास्त्रों के अनुसार कोई मान्यता नहीं है।
पढ़ें- गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव- वैज्ञानिक तथ्य
यह मांद्य चन्द्र ग्रहण 23 मार्च 2016 को अपरान्ह 3 बजकर 10 मि0 से सांय 7 बजकर 25 मि0 तक रहेगा। यह लगभग 4 घण्टा 17 मि0 तक रहेगा। यह मांद्य चन्द्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका के भागों में दिखेगा।
शास्त्रों में मान्यता भले ही न हो, लेकिन इस ग्रहण के दौरान ग्रहों की चाल में परिवर्तन तो आयेगा और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ेगा। चलिये स्लाइडर में जानते हैं किस राशि के लोग पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है-

चंद्र ग्रहण के प्रभाव
चन्द्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह जानने के लिये स्लाइडर आगे बढ़ायें।

मेष
कुछ लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित शिकायत हो सकती है। दुविधाजनक स्थितियों से निकलने का रास्ता स्वंय आपको खोजना होगा। रोजी व रोजगार में प्रगति होगी।

वृष
इस समय कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे अपमान का सामना करना पड़े। घर व परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। दवाओं पर अधिक व्यय हो सकता है।

मिथुन
अतीत में किये गये कार्य का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने के आसार है। नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्क
कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। निज सम्बन्धों में उदासीनता ठीक नहीं है। घर-गृहस्थी का कार्य भार बढ़ सकता है। राय-मशविरा लेकर कार्य लाभकारी रहेगा।

सिंह
यदि आप कहीं धन का निवेश करना चाहते है तो सोंच-समझकर ही करें अन्यथा हानि होने के संकेत है। परिवार में कुछ लोगों से आपका तनाव हो सकता है।

कन्या
कुछ लोगों को शारीरिक पीड़ा हो सकती है। पड़ोसियों से मधुरता बनायें रखना फायदेमंद साबित होगा। महिलायें अपनी गोपनीयता को सबके सामने सावर्जनिक न करें।

तुला
घरेलू खर्चो में व्यय की अधिकता बनी रहेगी जिससे मन थोड़ा सा परेशान रहेगा। बेवजह की मन में आशंका रखना उचित नहीं है। क्योंकि अधिकतर आप जैसा सोचते है वैसा ही आपके साथ होने लगता है।

वृश्चिक
इस राशि वाले लोगों को कहीं न कहीं लाभ ही होगा। छात्रों के करियर में प्रगति होगी तो महिलाओं को सम्मान व लाभ मिलेगा। आर्थिक मजबूती आयेगी।

धनु
कुछ लोग किसी अनहोनी घटना को लेकर आशंकित रहेगे। व्यापार में सोंच-समझकर निर्णय लें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। मानसिक विकारों पर काबू पाने के लिए ध्यान करें।

मकर
सन्तान के करियर को लेकर मन चिन्तित रहेगा। घर में बर्जुगों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रह सकता है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्यार मिलेगा।

कुम्भ
कार्य व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नयें व्यवसाय को शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। छात्रों को मित्रों के साथ मनोरंजन करने के अवसर प्रदान होंगे।

मीन
जीवन साथी को शारीरिक व मानसिक कष्ट रह सकता है। वाहन की गति में नियन्त्रण बनायें रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते है तो उसमें सफलता मिलेगी।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications