Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

17 अगस्त से आपके जीवन पर पड़ेगा सूर्य का विशेष प्रभाव

पं. अनुज के शुक्ल

लेखक परिचय- पं. अनुज कुमार शुक्ल वनइंडिया के ज्योतिष हैं। आप लखनऊ के रहने वाले हैं। आपने इतिहास में और फिर ज्योतिष से एमए किया। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय से वास्तुशास्त्र में डिप्लोमा। इस वक्त लखनऊ विश्वविद्यालय से ज्योतिर्विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं। संपर्क- taurusanuj07gmail.com

सूर्य आत्मा है सूर्य जीवन है और सूर्य से ही वैभव है। 17 अगस्त को दोपहर 12:23 बजे मित्र की राशि कर्क से निकलकर अपनी राशि सिंह में सूर्य गोचर करना प्रारम्भ करेगा। सूर्य राजा है और जब राजा अपने घर में होगा तो ताकतवर होगा। सूर्य के अपने घर में आने से देश के राजा का मान-सम्मान बढ़ेगा किन्तु देश की आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

मेष- सूर्य स्वराशि का होकर पंचम भाव में गोचर करेगा। आपकी मानसिक उर्जा में वृद्धि होगी। आपकी सकारात्मक सोंच प्रगति के नयें-2 रास्ते खोजेगी। छात्रों के लिए यह समय अत्यन्त उपयोगी साबित होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष- चतुर्थ भाव का सूर्य कुछ लोगों को वाहन की खरीद्दारी करायेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। ह्रदय रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा रोग में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन- तृतीय भाव का सूर्य कुछ लोगों की मनोकामनाओं की पूर्ति करायेगा। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी जिससे कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। घर में सुखद माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

कर्क- द्वितीय भाव का सूर्य इस बात बार की ओर संकेत कर रहा है कि आप-अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। खर्चे की आधिकता की वजह से आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। नई योजनाओं के प्रति संयम और धैर्य रखने की जरूरत है।

सिंह- लग्न का सूर्य कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकता है। सामाजिक कार्यो में किया गया श्रम बेकार नहीं जायेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर लेने से मन को सूकून मिलेगा। अपने उसूलों से समझौता कतई न करें।

कन्या- द्वादश का भाव सूर्य सुखद अहसास नहीं करायेगा। कहीं पर खर्चे करायेगा तो कहीं पर रोग में वृद्धि करायेगा। अधिक रात्रि जागरण से मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। परदेश में रहने वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है।

तुला- एकादश भाव का सूर्य आय के नयें स्रोत खोलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के पल व्यतीत होंगे। कुछ लोगों को बेहतर काम के लिए पुरस्कार आदि मिलने की सम्भावना है। अपनी राय को दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें।

वृश्चिक- दशम भाव का सूर्य कुछ लोगों के पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि करायेगा। पिता का साथ व सहयोग मिलने से आपके कार्य आसान होंगे। घर-गृहस्थी में सामंजस्य बनाकर चलने की आवश्यकता है। धन आयेगा किन्तु उसके दुरूप्रयोग से बचने की जरूरत है।

धनु- नवम भाव का सूर्य आपकी कार्य योजनाओं में प्रगति करायेगा। धार्मिक कार्यो में धन का खर्च होगा। पिता के साथ मधुर रिश्ते बनाकर चलें तभी स्वराशि के सूर्य का लाभ मिलेगा। विदेश जानें के इच्छुक व्यक्तियों को बीजा व पासपोर्ट आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी।

मकर- अष्टम भाव का सूर्य आपको मिला-जुला फल देगा। कुछ लोगों को ससुराल से लाभ करायेगा तो कुछ लोगों के गुप्त रहस्य भी उजागर हो सकते है। पेट के रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कुम्भ- सप्तम भाव का सूर्य वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं है। एक-दूसरे पर बेवजह की आशंका करने से रिश्तों में दूरियाॅ बढ़ सकती है। वाहन की गति को नियन्त्रण में रखें अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका नजर आ रही है।

मीन- छठे भाव का सूर्य विरोधियों को परास्त करेगा तथा मामा पक्ष से सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों के लिए समय अनुकूल है पर मेहनत को नजरअंदाज कतई न करें। निर्णयों में तीव्रता लाने की आवश्यकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+