ज्योतिष से सवाल- मेरा अच्छा समय कब आयेगा?
1- नाम- रेनू पटेल
जन्म तिथि- 21 मई सन् 1978
जन्म समय- प्रातः 3:20 मिनट
जन्म स्थान- इटारसी, म.प्र.।
सवाल- मेरी लाइफ का सबसे अच्छा समय कब आयेगा?
जवाब- रेनू जी, आपका जन्म मीन लग्न में हुआ है। मीन का स्वामी गुरू चैथे भाव में शुक्र के साथ बैठा है। केतु प्रथम भाव में और राहु सप्तम स्थान में बैठकर प्रबल काल सर्प योग का निर्माण कर रहा है। जिस वहज से आपके जीवन के लगभग कार्य में बाधायें व रूकावटें आती होगी। आपको सर्वप्रथम काल सर्प योग की शान्ति करानी होगी तभी आपके जीवन सफलता आयेगी। वैसे जुलाई 2015 से आपका समय कुछ ठीक हो जायेगा। सन् 2030 से 2031 का समय आपके जीवन का गोल्डन पीरियड रहेगा।
उपाय- शिवाष्टक का पाठ करें। कालसर्प योग की शान्ति करायें।

2- नाम- प्रेम प्रकाश मौर्या
जन्म तिथि- 05 दिसम्बर सन् 1989
जन्म समय- अपरान्ह 1:40 मिनट
जन्म स्थान- सुल्तानपुर, यूपी।
सवाल- क्या मेरे भाग्य में सरकारी जॉब का योग है ?
जवाब- मौर्या जी, आपका जन्म मीन लग्न में हुआ है। लग्न का स्वामी गुरू चौथे भाव में बैठा है। आपकी कुण्डली में भाग्येश व द्वितीयेश होकर मंगल अच्छी स्थिति में बैठा है। मंगल की बलवान पोजीशन यह दर्शाती है कि आप सेना, फोर्स या किसी टेक्निकल फील्ड में अपना कैरियर बनाये ंतो बेहतर होगा। सूर्य की स्थित आपकी कुण्डली में ठीक-ठाक है इसलिए कोशिश करने पर आपको सरकारी जॉब मिल सकती है।
उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- संजय कुमार गौतम
जन्म तिथि- 06 जुलाई सन् 1970
जन्म समय- दोपहर 12:30 मिनट
जन्म स्थान- नई दिल्ली।
सवाल- मेरा नौकरी में प्रमोशन कब होगा?
जवाब- संजय जी, आपका कन्या लग्न में जन्म हुआ है। लग्न का स्वामी बुध अपनी राशि में होकर दशम भाव में मंगल व सूर्य के साथ बैठा है। आप नौकरी में अच्छी पोजीशन में होंगे। आपका काम करने का तरीका आपको दूसरों से बेहतर साबित करता होगा। चन्द्र आपका कमजोर है, इसलिए निर्णय सम्बन्धी भूल आप अक्सर करते होंगे जिसका आपको बाद में पश्चाताप होगा। आप आने वाले कल में राजनीति के क्षेत्र में हाथ आजमा सकते है। अगस्त 2015 से जून 2016 के मध्य आपका प्रमोशन हो सकता हैं।
उपाय- आप 17 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन सोमवार को शुद्ध करके धारण करें।












Click it and Unblock the Notifications