4 अप्रैल 2015 को पूर्ण चंद्र ग्रहण का विवरण एवं राशियों पर प्रभाव
[पं. अनुज के शुक्ल] चैत्र मास पूर्णिमा तिथि, दिनांक 4 अप्रैल दिन शनिवार को चन्द्र ग्रहण पड़ेगा। यह ग्रहण कन्या राशि व हस्त नक्षत्र में होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साथ ही भारत पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं देखा जा रहा है।
हां चूंकि ग्रह-नक्षत्रों पर इसका असर दिखेगा, इसलिये राशियों पर इसका जरूर प्रभाव पड़ेगा। किसी का भाग्य उदय होगा, तो किसी के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। [नीचे स्लाइडर में देखें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा]
- ग्रहण का स्पर्श- दोपहर 2:33 बजे
- ग्रहण प्रारंभ- दोपहर 3:47 बजे।
- ग्रहण मध्य- शाम 5:27 बजे
- ग्रहण पूर्ण- शाम 05:32 बजे
- ग्रहण सम्पन्न- शाम 7:14 बजे
- ग्रहण को मोक्ष- 8:28 बजे।
ग्रहण का वार फल कृषक वर्ग के लिए यह ग्रहण हितकारी रहेगा। सोना, पीतल आदि धातुओं की बनी चीजें महंगी होंगी। सुपारी तथा लाल वस्तुओं के संग्रह करने पर लाभ होगा।
ग्रहण का नक्षत्र फल-जल से उत्पन्न होने वाले पुष्प, सुगन्धित द्रव्य, शंख, लवण, जलयान चालकों व व्यापारियों को कष्ट होगा। मणि और मोती महंगे। मूंग व उड़द के सग्रह से लाभ होगा। विश्व के तथा भारत के पूर्वी व उत्तरी क्षेत्रों में युद्ध भय, आग्नेय शास्त्रों का भय, अग्निकाण्ड, महामारी आदि पीड़ी होवे। कृषक वर्ग को भी कष्ट होगा। [2015 में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण]
स्लाइडर में पढ़ें कि इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

जानिए अपने जीवन पर प्रभाव
स्लाइडर में आगे हम आपको बतायेंगे कि आपकी राशि पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अगर प्रभाव नकारात्मक है तो हम उससे बचने के उपाये भी बतायेंगे।

मेष: व्यापार बढ़ेगा
कार्य व व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्य का पक्ष मजबूत साबित होगा। बहुत से लोगों के विवाह के योग बन रहे है। आय में बढ़ोत्तरी के आसार है। नौकरी-पेशा वाले लोगों का अपने कार्य में मन नहीं लगेगा।

वृषः रुके काम बनेंगे
रूके हुये कार्यों में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। पद, प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। स्वास्थ्य के मामलेे में समय बहुत अच्छा नहीं है। यह समय सन्तान भाव के लिए अच्छा नहीं है। चोट, आपरेशन आदि सम्भव है।

मिथुन: दिक्कतें आयेंगी
घरेलू मामलों में कुछ दिक्कतें आयेगी। कार्य योजनाओं में प्रगति होगी। पद-प्रतिष्ठा में कुछ अड़चने आ सकती है। अपने निकटतम लोगों के द्वारा परेशान किये जायेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कम ठीक है।

कर्क: पैसा आयेगा
कुछ नये कार्यो में रूकावटे पैदा करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुत से नये लोगो से जनसम्पर्क स्थापित होगा। भाई बन्धु या रिश्तेदार के कारण कुछ समस्यायें आपको घेरे रहेगी। परिवार में शुभ कार्यो के योग बनेगें।

सिंहः खुशियां आयेंगी
समय की उपयोगिता का महत्व समझ में आयेगा। सकारात्मक विचारों से आत्मबल मजबूत होगा। घर व परिवार में खुशहाली का महौल उत्पन्न होगा। धन का इस्तेमाल शुभ कार्यो में होगा। जो लोग सट्टे आदि का कार्य करते है, उन्हे लाभ मिल सकता है।

कन्याः निवेश से बचें
धन के निवेश में सावधानी बरतें। पैसा जितनी तेजी से आयेगा उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव आ सकता है। खट्टी वस्तुओं का सेवन न करें वरना एसीडिटी हो सकती है।

तुला: उमंगें आयेंगी
तुला राशि वालों के जीवन में नई उमंगें आयेंगी। व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। स्वास्थ्य का खयाल रखें। बुखार, सिर दर्द आदि की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक: मन दु:खी होगा
प्रतीक्षित कार्य पूर्ण न होने से मन दुःखी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। उपायः- नींबू का रस पैरों में मले।

धनुः विवाद की आशंका
मानसिक शान्ति के लिए आप एकान्त खोजेंगे। किसी से तर्क न करें वरना विवाद होने की आशंका है। व्यवसाय में आज किसी को ऋण न दें। प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

मकरः प्रयास सार्थक होंगे
रोजी व रोेजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। नये-सम्बन्धों पर अत्यधिक विश्वास न करें। आमदनी के स्रोत में वृद्धि होगी। जीवन साथी से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगें। स्वास्थ्य में कुछ कमी आयेगी।

कुम्भः नुकसान की आशंका
आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। विरोधी तत्व छुप कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांस्कारिक सुखों की ओर मन आकर्षित होगा। रूका हुआ धन मिल सकता है।

मीनः शुभ समाचार मिलेगा
कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अॅाफिस में अत्यधिक व्यस्तता रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। ससुराल पक्ष में कोई मंागलिक कार्य होगा। किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications