Astro: अगर साथ आये रेखा-अमिताभ तो पर्दे पर लगा देंगे आग

वैसे तो फिल्मी दुनिया में रीयल लाइफ की प्रेम कहानियों की भरमार है, किन्तु अमिताभ और रेखा के प्रेम का सिलसिला आज भी लोगों के जेहन में एक रहस्यमयी कहानी की तरह दिल में दफन है। इस अनसुलझी अद्भुत प्रेम कहानी के रहस्य पर आज भी पर्दा पड़ा है। इसे समय का चक्र कहें या फिर फिल्मी बिजनेस का हथकंडा एक बार पुनः 33 वर्षो के पश्चात अमिताभ और रेखा शमिताभ फिल्म में पर्दे पर नजर आयेंगे।

यह एक दिलस्प खबर है जिस पर एक ज्योतिषीय दृष्टि के अनुसार यह जानना आवश्यक है कि अमिताभ और रेखा के कैरियर व पारिवारिक जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और अतीत की इस हिट जोड़ी को पब्लिक अपना कितना प्यार देती है।

अगर साथ आये रेखा-अमिताभ तो पर्दे पर लगा देंगे आग

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर सन् 1954 को मद्रास में हुआ था। अंक ज्योतिष के अनुसार रेखा का नामांक अंक 06, मूलांक अंक 01 है और भाग्यांक अंक 04 है। अंक 01 का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है। सूर्य उर्जा का प्रमुख स्रोत है इसी कारणवश रेखा 60 वर्ष की अवस्था में भी उर्जावान नजर आती है। रेखा का भाग्यांक अंक 06 है, उम्र 60 वर्ष और 33 वर्ष के बाद अमिताभ के साथ काम करना इन सभी में अंक 06 की प्रधानता है। अंक 06 का मालिक सौन्दर्य व प्रेम का प्रतीक ग्रह शुक्र है। यानि एक बार फिर सौन्दर्य की मलिका रेखा अपना जलबा बिखेरेंगी।

Pics: बर्थ डे ब्वॉय अमिताभ बच्चन...बेमिसाल, लाजवाब...एक कंपलीट मैन...

अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर सन् 1942 को इलाबाद में हुआ था। अमिताभ बच्चन जी 72 वर्ष के हो चुके है। आपका नामाक 09, मूलांक अंक 02 और भाग्यांक का अंक 01 है। अद्भुत संयोग ने सफलता के उच्चतम पायदान पर पहुंचाया है। अंक 02 का कारक चन्द्रमा है। चन्द्रमा अत्यन्त शीतल, शालीन एंव शान्ति व संस्कार का प्रतीक है। चन्द्र के ये सारे गुण अमिताभ जी के व्यक्तित्व में परिलक्षित होते है।

तो अमिताभ ने काली-थुलथल रेखा को कामुक बना दिया!

शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक भ्रमण करता है यानि 12 राशियों के पूरे चक्र को भ्रमण करने में वह पूरे 30 वर्ष का समय लेता है। 33 वर्ष के बाद दोनों लोग एक साथ काम कर रहें है। सिलसिला फिल्म अमिताभ और रेखा की अन्तिम फिल्म थी और शमिताभ फिल्म में दोनों लोग पुनः पर्दे पर दिखाई देंगे। इन दोनों में एस फैक्टर कामन है। एस अक्षर कुम्भ राशि में आता है। इन दोनों के बिछड़ने में भी शनि का रोल था और मिलवानें में भी शनि ग्रह की ही भूमिका नजर आ रही है। यह तो तय है कि शमिताभ फिल्म सुपर-डुपर हिट होगी चूंकि अमिताभ के नामांक का अंक 08 है एंव शमिताभ के नाम का अंक भी 08 है। अंक 08 का प्रतिनिधित्व शनि ग्रह करता है।

खूबसूरत रेखा के बारे में 20 रोचक बातें

इस फिल्म से अमिताभ व रेखा खूब वाह-वाही लूटेंगे, कैरियर में चार-चांद लगेंगे साथ में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भी पायेंगे। किन्तु 02 नवम्बर 2014 की रात्रि से शनि अपने घोर विरोधी व प्रचंड मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करना प्रारम्भ कर देगा। अमिताभ और रेखा का एक साथ काम करने का एक नकाररत्मक पक्ष यह है कि शनि के वृश्चिक राशि में आ जानें पर एक अशुभ संकेत है। क्योंकि शनि भयंकर रोग देता है और वृश्चिक का अर्थ है जहर यानि अमिताभ को पेट या सीने का संक्रमण होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+