जानिए सोमवार को चंद्र ग्रह के व्रत के फायदे

चन्द्र ग्रह का व्रत रखने से अशुभता दूर होगी, व्यापारिक व मानसिक शांति तथा अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे। तो देर किस बात की है, निम्न बातों को ध्यान से पढ़ें और सोमवार के व्रत की तैयारी शुरू कर दें।
1. चन्द्र ग्रह का व्रत सोमवार को रखें।
2. यह व्रत भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से प्रारम्भ करना चाहिए।
3. व्रत कब तक करें अर्थात व्रत संख्या 10 या 54 सोमवार तक व्रत रखें।
4. नमक पूर्णत: वर्जित है व्रत वाले दिन सेवन न करें।
5. शुद्धता का पूर्ण ध्यान रखें। पूजा घर में चन्द्र यन्त्र की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करें।
6. भोजन के रूप में सांयकाल में दही चावल, खीर का भोग लगाकर प्रसाद रूप में कुछ अंश बाटकर सेवन करें।
7. भोजन का सवेन करने के बाद ही दान करें। दान चन्द्र सम्बन्धी वस्तुओं का करें।
8. भोजन से पूर्व चन्द्र देव को सफेद चन्दन, सफेद पुष्प और जल से अध्र्य प्रदान करें।
9. व्रत के दिन चन्द्र का मंत्र "ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:" का 11000 बार कम से कम 2 माला अवश्य जप करें।
10. मस्तक पर सफेद चन्दन का तिलक करें और पहनने वाले कपड़ो में सफेद कपड़ो का प्रयोग करें।
11. जब व्रत का अनितम सोमवार हो तो चन्द्र मंत्र से हवन करके पूर्णाहूति देकर ब्राह्राणों को दूध से बने पदार्थों खीर आदि का सेवन कराकर सफेद वस्तुओं का दान करें।












Click it and Unblock the Notifications