धनु, मकर राशि वालों को ऐसे करें प्रोपोज़

How to propose Sagittarius and Capricorn
धनु (23 नवंबर से 21 दिसम्‍बर): धनु राशि की लड़कियां खुशमिजाज, पॉजिटिव, एक्टिव और सुलझी हुई होती है। यह खुद को परफेक्‍ट बनाने में हमेशा लगी रहती है इसी कारण दूसरों की तरफ इनका ध्‍यान नहीं जाता है। इनका ध्‍यान आकर्षित करने के लिए गुडलुक का होना जरूरी है। इन्‍हे जॉली नेचर के लोग पसंद आते है जो खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें। डेट पर इनसे किसी और की तारीफ न करें वरना आप डांट खाकर ही पेट भर लेगे।

धनु राशि के लड़के खिलंदड़ स्‍वभाव के होते है लेकिन किसी से कम्‍टेड होने के बाद हर जगह तांका- झांकी नहीं करते है। इनकी सोच सकारात्‍मक होती है इसलिए इनके सामने हमेशा अच्‍छी और पॉजिटव बातें ही करे। सही मायनों में इनके दिल का रास्‍ता इनके पेट से होकर जाता है, अच्‍छा खाना बनाने वाली लड़की धनु राशि के शख्‍स को हमेशा पसंद आती है। डेट पर किसी एडवेंचर गेम को देखने साथ जाएं और एक दूसरे की पसंद का खाना खाएं।

मकर (22 दिसम्‍बर से 20 जनवरी): मकर राशि की लड़कियां बुद्धिमान, स्‍ट्रांग, विश्‍वसनीय और शर्मीली होती है। उनका भरोसा जीतना काफी मुश्किल होता है। और इससे भी ज्‍यादा मुश्किल होता अपने प्‍यार का इजहार करना। इसके लिए लड़कों को तमाचे खाने के लिए भी मांइड मेकअप कर लेना चाहिए।

अच्‍छा दोस्‍त बनकर, गिफ्ट देकर और उन्‍हे रिस्‍पेक्‍ट देकर आप इस राशि की लड़कियों का दिल जीत सकते है। अगर वो आपसे प्‍यार करेगी तो उन्‍हे आप की हर बात पर मुस्‍कराना ही पड़ेगा। डेट पर इनके साथ इनकी पसंदीदा प्‍लेयर के गेम को देखने जाएं।

मकर राशि के लड़के महत्‍वाकांक्षी और मस्‍तमौला होते है। जो पसंद आ गया वह उन्‍हे किसी भी कीमत पर चाहिए। ऐसे लड़को के साथ निभाना और प्‍यार करना काफी मुश्किल होता है क्‍योकि उन्‍हे आपकी पसंद और नापसंद से कोई मतलब नहीं होता है। एक बार उनको यह एहसास कराना जरूरी होता है कि आपके जीवन में अगले इंसान की क्‍या वैल्‍यू है। इसके बाद वो खुद आकर आपसे प्‍यार का इजहार करेगे। डेट पर मकर राशि के लड़के के साथ जाने के लिए पहले फोन पर ऑफर करके पूछे तभी जाएं।

यह लेख लखनऊ के आचार्य रामजी मिश्र से बातचीत पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+