Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तुला, वृश्चिक वालों के साथ कैसे करें डेटिंग?

How to propose Libra and Scorpions
तुला (23 सितम्‍बर से 22 अक्‍टूबर): तुला राशि की लड़कियों की सोच ब्रॉड होती है। अगर इस राशि की कोई लड़की आपसे हंस कर बात कर लेती है तो उसे प्‍यार समझाने की भूल न करें। पहले कनफर्म करें कि उस लड़की के दिल में क्‍या है।

तुला राशि की लड़कियां गिफ्ट की शौकीन होती है इसलिए छोटे से छोटे मौकों पर भी तोफ्हों को देना न भूलें। अगर आप वाकई में उसे तहे दिल से चाहते है और कभी खोना नहीं चाहते तो हमेशा उसे अपने बारे में सच बताएं और प्‍यार का एहसास कराते रहें। डेट पर एक सुंदर सा फूलों का बुके और लव कार्ड गिफ्ट करें।

तुला राशि के लड़के सॉफ्ट नेचर के होते है जिन्‍हे फैशन और कूल लाइफ से मतलब होता है। उनके लिए कॅरियर और पैसा महत्‍व रखता है इसलिए इस राशि के लड़को का दिल जीतने में समय लग जाता है। उनके लिए परफेक्‍ट पार्टनर बनना हो तो चालाक होना बेहद जरूरी है वरना आप उनकी पार्टी में स्‍टैंड नहीं कर पाएंगी। डेट पर जाते समय आखों के मेकअप पर ज्‍यादा ध्‍यान दें।

वृश्चिक (23 अक्‍टूबर से 22 नवंबर): वृश्चिक राशि की लड़कियां घमंडी, चालाक और सकारात्‍मक स्‍वभाव वाली होती है। उन्‍हे हर चीज को परफेक्‍ट बनाने में झिझक या आलस्‍य नहीं होता है। हर किसी को घास नहीं डालती है और फालतू की बात करना पसंद नहीं आता है। इसलिए वृश्चिक राशि की लड़की से प्‍यार करना थोड़ा सा खतरनाक काम है।

लेकिन ड़र के आगे जीत है, आगे बढ़े और उनके हर काम को सपोर्ट करें। कभी न कभी वह आपके मन की बात को ताड़ लेगी। आप अच्‍छे दोस्‍त बनने के बाद उनसे दिल की बात कह सकते है। वफादार होने के कारण यह आपसे से भी वफादारी की ही उम्‍मीद हमेशा करेगी। डेट पर इनसे केवल पर्सनल बातें ही करें वरना इनका मूड पल में ही खराब भी हो जाता है।

वृश्चिक राशि के लड़के लड़ाई झगड़ा पसंद होते है और हमेशा नया करने की सोचते है। उनके सपनों की रानी दृढ़ विचारों वाली और हार्डवर्कर हो वरना वो उसे हमेशा अपने से कमतर ही मानेगा और रिसपेक्‍ट भी कम करेगा। वृश्चिक राशि के लड़को को एटीट्यूड जरूर दिखाएं। डेट पर जाते समय भाव मारे ताकि उसे लगे कि दुनिया में और भी स्‍टाइलिश लोग है।

यह लेख लखनऊ के आचार्य रामजी मिश्र से बातचीत पर आधारित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+