Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुंभ, मीन वालों के साथ डेटिंग पर कैसे जायें

How to propose Aquarius and Pisces
कुंभ (21 जनवरी से 19 फरवरी): कुंभ राशि की लड़कियां आधुनिक विचारधारा वाली होती है इन्‍हे संस्‍कृति और परंपरा से प्‍यार होता है। घूमना और जर्नी करना इनका शौक होता है। हमेशा नयापन लाने के लिए एक्‍सपेरिमेंट करती है उनकी इस आदत का लाभ उठाइए और उन्‍हे मोटिवेट कीजिए इससे वो आपकी ओर आकर्षित होगी। अगर आप बुद्धिमान, टैलेंटड और पढ़े - लिखे है तो कुंभ राशि की लड़की आपको जरूर पसंद करेगी। डेट पर जाते समय गर्लफ्रैण्‍ड को फूल दे इससे उनका मन खुश हो जाएगा।

कुंभ राशि के लड़के होशियार, चालाक और स्‍वतंत्र विचारों वाले होते है। एक्टिव नेचर के कारण सभी से बात करना इनकी आदत होती है। इन्‍हे रिझाना और आकर्षित करना आसान होता है लेकिन याद रहे कि जितनी जल्‍दी यह आपसे आकर्षित हुए थे उतनी ही जल्‍दी किसी दूसरे भी आकर्षित हो सकते है। उनके पर्सनल स्‍पेस में दखलंदाजी न करे। डेट पर जाते समय सेक्‍सी सा ड्रेस पहनें।

मीन (20 फरवरी से 20 मार्च): मीन राशि की लड़कियां बेहद रोमेंटिक किस्‍म की होती है। वह प्‍यार करना अच्‍छे से जानती है और हमेशा दूसरों को खुश रखती है। अच्‍छे श्रोता और अच्‍छे वक्‍ता के गुण उनमें समाए होते है। व्‍बॉयफ्रैंड को हमेशा बताने की कोशिश करती है कि वह उनकी लाइफ का बेस्‍ट पार्ट है। डेट पर मीन राशि की लड़कियों से जमकर गप्‍पे मारे और उनकी प्‍यारी बातों को बिना रोक टोक के सुनें।

मीन राशि के लड़के थोड़े सेंसटिव होते है उन्‍हे हर बात का गहरा अर्थ जल्‍दी समझ में आता है। इसलिए ऐसे लड़के के साथ इंगेज होने पर सोच समझ कर बोले। यह कभी दिल में बात होते हुए भी नहीं कहेगे इसलिए आगे बढ़े और हाल-ए-दिल वयां करे। इस राशि के लड़के प्‍यार के भूखे होते है जिनके लिए प्‍यार खजाना है। ढ़ेर सारी प्‍यार बातों से इनका दिल जीता जा सकता है। डेट पर उनके किसी भी सामान जैसे - मोबाइल, घडी को टच न करें, क्‍योकि इन्‍हे अपने सामान को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं होता है।

यह लेख लखनऊ के आचार्य रामजी मिश्र से बातचीत पर आधारित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+