धन के पीछे भागते नहीं भागते वृष राशि के युवा

Taurus
वृष राशि (13 मई से 14 जून तक): इस राशि के युवक व युवतियां स्वयं को समय का महत्वपूर्ण अंग बनने की प्रबल इच्छा रखते हैं। वे अपने शारीरिक व मानसिक क्षमताओं से भलीभांति परचित रहते हैं। उन्हे एक दृढ़ प्रतिज्ञ प्रतियोगी भी कहा जा सकता है। इस राशि के युवा विपरीत लिंग के प्रति शासक जैसा नहीं, अपितु सहयोगी जैसा व्यहार करने के लिए तत्‍पर रहते हैं।

इस राशि के युवा धन के पीछे भागते नहीं है, परन्तु उसके वास्तविक मूल्य को भलीभांति समझते हैं। ये अपने इष्ट-मित्रो व परिजनों के लिए धन का उपार्जन करते हैं। परिवार के बारें में इनका दृष्टिकोण समझौतावादी होता है। इस राशि वालों की सफलता का मुख्य आधार धैर्य व दृढ़ता होता है। ये विशाल जनसमूह का मनोरंजन करके सफलता प्राप्त करने के इच्छुक रहते हैं।

वृष राशि के युवा सिद्धान्तवादी व सामाजिक होते हैं। ये किसी बात पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता नहीं समझते। किन्तु समयानुसार ये अपने को ढालने में माहिर होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में वृष वाले युवक व युवतियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यद्यपि इन्हे जितनी शिक्षा प्राप्त होती है, वे उससे कहीं अधिक जानकार होते हैं। ये लोग विविध घटनाओं तथा स्थानों के वर्णन में विशेष रूचि लेते हैं। कभी-कभी इनकी भावुकता तर्क पर हावी हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचना चाहिए।

वृष राशि वालों को आलसी भी माना जाता है, किन्तु इनका आलस तभी तक रहता है जब-तक यह गति में न आ जायें। ये घर में रहकर काम करना ज्यादा पसन्द करते हैं। ये सुन्दर व बड़े मकान में प्रवेश करना चाहते हैं, जॅहा पर वे अधिक व्यक्तियों का सत्कार कर सके। इन्हे स्थूल अथवा प्रत्यक्ष प्रमाणों पर अधिक विश्वास नहीं होता है, इसलिए इन्हे सन्तुष्ट कर पाना कठिन होता है। वृष राशि वाले युवाओं को किसी प्रकार का भय दिखाना अपने लिए संकट को आमंत्रित करना है। क्रोध में आकर वे सीमाओं को भी पार कर सकते हैं।

इनके स्वभाव को बाहर से नहीं जाना जा सकता। इनके अत्यन्त निकट रहकर ही कुछ जाना जा सकता है। किन्तु पूर्ण रूप से समझ पाना जटिल है। इस राशि के युवक व युवतियां क्रमशः परिवर्तन के आकांक्षी होते हैं।

करियर- इस राशि वाले युवा किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। इसका सही आकलन तो जन्मपत्री देखकर ही किया जा सकता है। वृष राशि के युवक व युवतियां निम्न प्रकार के क्षेत्रों में जैसे- विज्ञापन, लेखन, सम्पादन, प्रचार कार्य, गणित के क्षेत्र में, संगीत, चित्रकला, फोटोग्राफी, होटल संचालन, भाषण व काव्य पाठ आदि में अपना करियर सुनिश्चत करके सफलता अर्जित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+