मेष राशि वाले युवाओं के लिये करियर टिप्‍स

Career Tips
मेष राशि (13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक): 26 वर्ष की आयु से कम युवक व युवतियां अपने माता-पिता के नियंत्रण से मुक्ति पाने की आकांक्षा रखने वाले होते हैं। किन्तु उन्हे अपने से बड़ों के अनुभवों से सीख लेने की आवश्यकता होती है। धैर्य से काम लेते हुए उनके सम्मान के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के निर्माण एंव आत्मनिर्भरता के लिए प्रत्यनशील बने रहना चाहिए।

इस राशि के युवा धन को अधिक महत्व देते हैं, किन्तु वे धन का उपयोग अपने आराम व सुख-सुविधा के लिए ही करते हैं। धन को कमाने की योगिता रखते हैं, परन्तु धन का सही उपयोग करने की कला नहीं जानते।

मेष राशि के युवा प्रधान स्थान पाने के इच्छुक रहते हैं और किसी के अधीन रहना पसन्द नहीं करते है। ये स्वंय को प्रतिबंधित सा अनुभव करते है और उस प्रतिबन्ध से मुक्ति पाने की कोशिश में रहते है, जिसके कारण लोग उन्हे उत्तरदायित्वों से भागने वाला समझ बैठते हैं। अतः इस सम्बन्ध में अधिक धैर्यवान बनने की जरूरत होती है।

अधीरता इनका सबसे गुण है। उसे त्याग देना ही हितकारी रहेगा। शैक्षिक योगिता बढ़ाने का प्रत्यन करना चाहिए। यदि सम्भव हो तो कहीं दूर जाकर शिक्षा ग्रहण श्रेयस्कर रहता है।

इन लोगों के विचार अपने निकटस्थ व्यक्तियों से टकराया करते हैं। इसका कारण यह है कि लोग इन्हे कटटरपंथी समझने लगते हैं। यह स्थिति हितकर नहीं है। अतः स्वयं को उचित ढंग से नियोजित करने पर ही प्रगति हो सकती है।

इस राशि के युवाओं में नेतृत्व गुण की विशेष प्रधानता होती है। इन्हे किसी को अपनी क्षमता का मूल्यांकन करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अपने मित्रों की सहायता करनी चाहिए तथा नीतिकुशलता द्वारा समाज को अपने गुणों से अवगत करना चाहिए। ये साहसी तथा पराक्रमी होते है किन्तु इन्हे अनावश्यक संकटों एंव चुनौतियों से बचना चाहिए। इन्हे परामर्श व सलाह कुम्भ राशि के जातक से लेनी चाहिए।

करियर- इस राशि वाले युवा किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। इसका सही आकलन तो जन्मपत्री देखकर ही किया जा सकता है, किन्तु सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है, इसलिए मेष राशि वाले युवक सैनिक सेवा, शल्य चिकित्सा, पुलिस विभाग, लोहे का व्यवसाय, दन्त चिकित्सा, विज्ञापन एजेन्सी, राजनीति तथा जनसम्पर्क क्षेत्र, आदि में अपना करियर बना सकते हैं।

वृष राशि वालों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें NEXT पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+