मिथुन: प्‍यार के चक्‍कर में करियर चौपट कर देते हैं ये

Gemini
मिथुन राशि (15 जून से 15 जुलाई) के युवा- इस राशि के युवक व युवतियों का जीवन कठिनाईयों से गुजरता है। इसका कारण यह है कि वह बिना सोचे-समझे प्रेम सम्बन्ध स्थापित करके अपना जीवन गर्त में ढकेल देते हैं। उनका द्विमुखी व्यक्तित्व भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। अतः वह इस उम्र में प्यार के चक्कर में न पड़े तो हितकर रहेगा।

इनका अपने सगे-सम्बन्धियों से प्रायः मतभेद बना रहता है। मां इन्हे उत्साहित करती है, किन्तु पिता उनके अति-उत्साह के कारण कुछ निश्चय कर पाने असमर्थ रहते है। इन लोगों को पर्याप्त धैर्य व संतुलन बनायें रखने की आवश्यकता होती है।

मिथुन राशि के लड़के व लड़कियां यात्राओं के लिए अधिक उत्सुक रहते हैं। ये लोग व्यक्ति तथा परिस्थितियों को उनके वास्तविक रूप में स्वीकार करने की आदत डालें। इनका अपने साहसी स्वभाव पर अंकुश लगाना चाहिए। हर समय कार्य में व्यस्त रहना इन्हे अच्छा लगता है, क्योंकि इन्हे अकेलापन बिल्कुल नहीं भाता है। अधिक खाना-पीना इनके स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इन्हे अपने स्वास्थ्य का परीक्षण निरन्तर कराते रहना चाहिए।

मिथुन राशि वाले युवक बातचीत में अधिक रूचि रखते हैं। तर्क करते वक्त अक्सर वे उग्र रूप भी धारण कर लेते हैं। वे समझदार व शालीन भी होते है एंव उचित व अनुचित का भी ज्ञान रखते हुये भी अपने दोहरे चरित्र के कारण कभी-कभी विपरीत दिशा में भटक जाते हैं। शिकायत सुनने के स्थान पर स्वयं मूल्य चुका देना उन्हे अच्छा लगता है। ये पर्याप्त प्रभावशाली होते हैं जिसके कारण चापलूस मित्र इनको घेरे रहते हैं। अतः चापलूस लोगों से सावधान रहें। ये लोग गंभीर चिन्तन नहीं कर पाते, हर वक्त हॅसते रहना इनका मुख्य लक्षण हैं।

करियर- मिथुन राशि वाले युवा किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। इसका सही आकलन तो जन्मपत्री देखकर ही किया जा सकता है। सामान्यतः इस राशि के लोग लेखन, आत्म-प्रकाशन, अभिनय, दलाली, पुस्तक-प्रकाशन, ज्योतिष, अध्यापक, टेलीविजन के कार्यक्रम, विदेशी भाषा का अध्ययन, संगठन, क्लब, फोटोग्राफर, ऐक्सरे विशेषज्ञ, भाषाकर्ता, सम्पादक, गुप्तचर विभाग, होटल व्यवसाय, आयात व निर्यात आदि क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+