राशियों के मुताबिक चुनें कपड़ों के रंग
दोस्तों, हर रंग कुछ कहता है, हर रंग की अपनी पहचान होती है, हर रंग अपना प्रभाव छोड़ते हैं, आईये हम आपको बताते हैं कि किस राशि को कौन सा रंग पहनना चाहिए, जिसके उसका आने वाला दिन आज से बेहतर साबित हो।
क्या आपको पता है रंगों का हमारे स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इस प्रभाव का अध्ययन रोम की प्राचीन पद्धति क्रोमोथैरेपी में किया जाता है। उसके अंतर्गत सूर्य की किरणों के अंदर सात रंगों का अलग-अलग प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। साथ ही व्यवहार पर भी। हमारा शरीर और व्यवहार हमारे भाग्य की रचना करता है।
इसका प्रभाव हमारे ग्रहों पर भी पड़ता है और उससे हमारे काम-काज प्रभावित होते हैं। लिहाजा कपड़े पहनते वक्त अगर हम सही रंग का चुनाव करें तो हम निश्चित तौर पर अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
प्रस्तुत है 12 राशियां और उन्हें सूट करने वाले रंगों के कपड़ों के बारे में-

मेष
इस राशि के लोगों को शुद्ध और सिंथेटिक फेब्रिक से बने परिधान पहनने चाहिए। लाल, पीला, नारंगी रंग का चयन करें। नीले, ग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। इनको चमड़े या पक्षियों के पंखों से बने परिधानों से भी बचना चाहिए। ऐसे परिधान पहनें, जिसमें बहुत तरह के कट्स हों। बहुत सारे रंगों से बने डिजाइन पहनें।

वृषभ
वृष चमकीला सिल्क, सिंथेटिक फेब्रिक इस राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है। इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। लाल और नारंगी रंग के प्रयोग से बचें। अधिकतर सादे या फिर बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहनें। सिल्वर और प्लेटिनम इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हैं।

मिथुन
शुद्ध कपास और लिनेन से बने परिधान इनके लिए अच्छे हैं, लेकिन इनको सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए। हरा रंग इनके अनुकूल है, लेकिन पीला नहीं। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान इनके अनुकूल हैं।

कर्क
कर्क रेशम, सूती और लिनेन इनके लिए अनुकूल हैं। सिंथेटिक कपड़ों से बचें। सफेद, हल्का पीलापन लिये हुआ सफेद रंग पहनें। नीले और काले रंग का कपड़ा न पहनें। सादे डिजाइन किए हुए कपड़े पहनें।

सिंह
इस राशि वालों के लिए सूती कपड़े अच्छे हैं। लाल, पीले, नारंगी उपयुक्त हैं। नीले, काले, भूरे रंगों से बचें। आउटफिट्स में बहुत सारे कट्स का प्रयोग करें, लेकिन चमड़े बने परिधान न पहनें।

कन्या
कन्या सूती कपड़े से बने परिधान इनके लिए उपयुक्त हैं। इनको हरे और सफेद रंगों को चुनना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को भी सादे डिजाइन ही पहनने चाहिए।

तुला
तुला चमकीला सिंथेटिक सिल्क इस राशि वालों के लिए अनुकूल है। सफेद, हल्का हरा और भूरा भी पहन सकते हैं, परंतु लाल और नारंगी रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहन सकते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक मिश्रित सूती कपड़ा पहनें। लाल, पीला और नारंगी रंग का कपड़ा पहनें। नीले भूरे और काले रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले कपड़े पहनें।

धनु
धनु सिंथेटिक और चमकीला सिल्क पहनें। पीला, शिफॉन और हल्का नारंगी रंग पहनें। नीले और काले रंग से बचें।

मकर
मकर कॉटन, लिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। सिंथेटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।

कुंभ
कुंभ कॉटन, सिल्क, लिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। सिथेंटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।

मीन
मीन इस राशि के लोगों के लिए सिंथेटिक और चमकीले सिल्क के कपड़े अच्छे रहते हैं। पीले, केसरिया और हल्के नारंगी रंग के इन्हें पहनने चाहिए। काले और नीले रंग से बचें। सादे और मल्टी डिजाइन कपड़े पहन सकते हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications