Free AI Course: 12वीं के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ये कोर्स करेंफ्री में, जानें पूरी डिटेल
Free AI Course: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब जिंदगी के हर हिस्से में इस्तेमाल हो रहा है। फिल्मों और एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर एआई कुंडली बनवाने से लेकर ज्योतिष और टैरो के लिए भी प्रयोग हो रहा है। अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद कई कोर्स कर सकते हैं। एआई की पढ़ाई के लिए आईआईटी से लेकर अलग-अलग इंस्टिट्यूट में स्पेशलाइज कोर्स हो रहे हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो घर बैठे कई कोर्स फ्री में कर सकते हैं।
अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार आसान विकल्प लेकर आई है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए AI से जुड़े 5 कोर्स SWAYAM पोर्टल (swayam.gov.in) पर मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। इन कोर्सेज को कोई भी 12वीं पास छात्र, कॉलेज स्टूडेंट या कामकाजी प्रोफेशनल घर बैठे सीख सकता है।

क्यों खास हैं ये Free AI Courses?
- सभी कोर्स पूरी तरह से फ्री हैं
- ऑनलाइन लेक्चर, क्विज और असाइनमेंट उपलब्ध
- IIT प्रोफेसर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने ये कोर्स डिज़ाइन किए हैं
- कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा
नोट: कुछ मामलों में नाममात्र की फीस लग सकती है।
यह भी पढ़ें: AI Use In Coolie: रजनीकांत की फिल्म का म्यूजिक हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार, चैटजीपीटी ने लिखा गाना!
5 Free AI Courses List on SWAYAM
AI/ML Using Python
Cricket Analytics with AI
AI in Physics
AI in Chemistry
AI in Accounting
इन कोर्स के जरिए आप मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, AI के रियल-लाइफ एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना सीख सकते हैं।
फ्री एआई कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?
इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को बस SWAYAM पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान है और किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। डिजिटल दुनिया में AI सिर्फ टेक प्रोफेशनल्स के लिए नहीं, बल्कि हर छात्र और युवा के लिए अहम स्किल है। यह न केवल क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिएटिविटी बढ़ाता है, बल्कि हेल्थकेयर, एजुकेशन, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी खोलता है। शुरुआती उम्र में AI सीखना ग्लोबल जॉब मार्केट में युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाता है।
यह भी पढ़ें: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!












Click it and Unblock the Notifications