AI Use: क्या एकेडमिक रिसर्च पेपर लिखने में AI का इस्तेमाल किया जा सकता है? जानें इसके फायदे और नुकसान
शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह टेक्स्ट लिख सकता है, लेखन शैली को बेहतर बना सकता है, और डाटा का विश्लेषण भी कर सकता है। इससे समय और संसाधनों की बचत होती है, क्योंकि यह काम को जल्दी से संक्षेप में बता सकता है, भाषा सुधार सकता है और संदर्भों (रेफरेंस) की जांच भी कर सकता है। यह न केवल शोध कार्य को बेहतर बना सकता है, बल्कि नए विचारों को भी प्रेरित कर सकता है।
ChatGPT जैसे टूल्स एकेडमिक रिसर्च पेपर लिखने में भी सहायक भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, AI पूरे के पूरे लेख या काम को भी खुद से तैयार कर सकता है। कई बार यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ये किसी इंसान ने लिखा है या AI ने। यह बात शिक्षा जगत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है -खासकर विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं, प्रोफेसरों और छात्रों के लिए। कुछ स्थितियों में AI का उपयोग स्वीकार्य माना जाता है, जबकि कुछ में नहीं (या अभी नहीं)।

theconversation.com पर एक शोधकर्ता और मनोविज्ञान के प्रोफेसर sumaya laher ने अपने लेख में बताया है कि अकादमिक लेखन में AI का इस्तेमाल कब स्वीकार्य होता है?
कमेटी ऑन पब्लिकेशन एथिक्स (COPE), सेज पब्लिशिंग (Sage Publishing), अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA), मनोविज्ञान , साउथ अफ्रीकन जर्नल ऑफ साइंस इन सभी संस्थाओं की राय स्पष्ट है - AI टूल्स को सह-लेखक नहीं माना जा सकता और वे प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी नहीं ले सकते। लेखकों को ही पूरे लेखन की सच्चाई, नैतिक उपयोग और विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी होती है।
अगर AI का उपयोग केवल साधारण सहायता (जैसे व्याकरण जांच या भाषा सुधार) के लिए हुआ है, तो उसका उल्लेख करना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर AI ने कोई ठोस सामग्री तैयार की है, तो उसका स्पष्ट रूप से उल्लेख करना अनिवार्य है।
AI-एसिस्टेड कंटेंट बनाम AI-जनरेटेड कंटेंट, क्या है अंतर
अकादमिक लेखन में AI के इस्तेमाल को समझने के लिए यह जरूरी है कि हम AI-एसिस्टेड कंटेंट और AI-जनरेटेड कंटेंट में फर्क समझें
1. AI-एसिस्टेड कंटेंट
ये मुख्य लेखक खुद लिखता है, AI केवल भाषा-सुधार, व्याकरण चेक या प्रारूप सुझाने में मदद करता है। यह वह कंटेंट होता है जो मूल रूप से किसी इंसान ने लिखी होती है, लेकिन उसे AI टूल्स की मदद से बेहतर बनाया गया होता है।
2. AI-जनरेटेड कंटेंट
यह वह स्थिति है जहां AI टूल ने खुद से कोई बड़ा हिस्सा, पैराग्राफ या पूरा सेक्शन तैयार किया हो - लेखक द्वारा दिए गए निर्देशों (प्रॉम्प्ट) के आधार पर।
यह कई नैतिक सवाल खड़े करता है, जैसे, क्या यह लेख मौलिक है? क्या इसमें तथ्यों की सटीकता है? किसकी जिम्मेदारी है - AI की या लेखक की?
इसके अलावा नकली डेटा का होना, प्लेजियरिज्म के जोखिम, AI एल्गोरिदम में पूर्वाग्रह/Bias का इस्तेमाल, लेखन के रचनात्मक और आलोचनात्मक पहलुओं का नुकसान।
AI अपने कंटेंट के लिए वेब डेटा, पब्लिक डाटासेट, ओपन सोर्स कोड या यूजर द्वारा जनरेटेड कंटेंट पर निर्भर करता है। इसलिए हम कभी पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो सकते कि वह जो कुछ लिख रहा है वह असली है या नहीं। कई बार AI "hallucinate" करता है, यानी काल्पनिक या झूठी जानकारी भी दे देता है।
AI बिना जानकारी के किसी और का कंटेंट कॉपी या कॉपीराइट का उल्लंघन भी कर सकता है -और यह पता चलना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए अकादमिक लेखन में अगर आप AI का इस्तेमाल करते हैं तो नैतिकता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का ध्यान जरूर रखें।
अगर आपका विश्वविद्यालय अनुमति देता है तभी रिसर्च पेपर में AI का प्रयोग करें। AI का इस्तेमाल करते समय लेख में स्पष्ट तरीके से जिक्र और खुलासा करना अनिवार्य है।
निष्कर्ष
AI को अकादमिक लेखन में एक सपोर्टिव टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर इसका उपयोग नैतिक और पारदर्शी तरीके से हो, लेखन का मूल स्वर लेखक द्वारा विकसित हो, जर्नल/विश्वविद्यालय की स्पष्ट अनुमति हो, सार्वजनिक रूप से AI की भूमिका का जिक्र होगा...तो, हां - AI का इस्तेमाल संभव है, लेकिन यह तभी उचित है जब लेखक की रचनात्मकता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता दोनों धूमिल न हों।












Click it and Unblock the Notifications