Alibaba AI: एआई में चीन की दिग्गज कंपनी का बड़ा दांव, क्या है AGI और ASI जिससे बदल जाएगी दुनिया?
Alibaba AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां भारी निवेश कर रही हैं। एलन मस्क से लेकर बिल गेट्स तक इसे भविष्य की तकनीक करार दे चुके हैं। अब चीन की दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा ने भी इस टेक्नोलॉजी में भारी निवेश का फैसला किया है। अलीबाबा ने आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) और आर्टिफिशियल सुपरइंटेलिजेंस (ASI) के विकास की घोषणा की है। अगर ये दोनों प्रयोग सफल रहते हैं, तो तकनीक की दुनिया हमेशा के लिए बदल जाएगी।
आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस वह स्तर है जब एआई की समझ इंसानों के बराबर हो जाती है। आर्टिफिशियल सुपरइंटेलिजेंस वह स्तर है जब एआई इंसानों से कहीं अधिक बुद्धिमान और सक्षम हो जाता है। इन दोनों तकनीकों के जरिए इंसानों का जीवन और टेक्नोलॉजी पूरी तरह से बदल सकती है।

Alibaba AI से बदलेगी दुनिया की तस्वीर
अलीबाबा का यह कदम तकनीकी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी अब केवल रोजमर्रा के उपयोग के लिए एआई उपकरण नहीं बना रही है। ऐसे बड़े और जटिल एआई सिस्टम पर काम कर रही है जो भविष्य में उद्योग, विज्ञान और तकनीकी इनोवेशन में क्रांति ला सकते हैं। इस पहल के पीछे अलीबाबा का उद्देश्य है दुनिया की सबसे उन्नत एआई क्षमताओं को विकसित करना और वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में नेतृत्व हासिल करना। एआई के इस नए विकास से चीन और अमेरिका के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: AI Video APP: अब आएगा टिक-टॉक से भी धांसू ऐप, OpenAI जल्द ला सकता है नया एआई वीडियो ऐप
AGI और ASI तकनीक से क्या लाभ होगा
⦁ AGI और ASI तकनीक के विकास का सबसे बड़ा लाभ उद्योगों और व्यवसायों को होगा। भविष्य में ऐसे सिस्टम डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और वित्तीय सेवाओं में मानव क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम AI रिसर्च और नवाचार को अगले स्तर पर ले जाएगा।
⦁ हालांकि, AI की इस उन्नत तकनीक के साथ नैतिक और सुरक्षा संबंधी सवाल भी उठ रहे हैं। यह भी देखना होगा कि AGI और ASI मानव हित और सुरक्षा के सिद्धांतों के अनुरूप विकसित हों और इनका दुरुपयोग न हो।
⦁ अलीबाबा का यह कदम यह साबित करता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का हिस्सा नहीं है। यह भविष्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और तकनीकी नेतृत्व का प्रमुख साधन बन चुका है।
यह भी पढ़ें: AI Technology: क्रोम को टक्कर देने के लिए Perplexity लेकर आया Comet Browser, फ्री में कर सकेंगे इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications