AI Technology: क्रोम को टक्कर देने के लिए Perplexity लेकर आया Comet Browser, फ्री में कर सकेंगे इस्तेमाल
AI Technology: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बादशाहत कायम करने के लिए संघर्ष चल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कॉमेट ब्राउजर (Comet Browser) अब सभी यूजर्स के लिए बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। प्रीप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) का यह कदम सीधे तौर पर गूगल क्रोम (Google Chrome) के लिए चुनौती मानी जा रही है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने गुरुवार को एक्स पर इसकी घोषणा की।
सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने लिखा कि अब कॉमेट ब्राउजर (Comet Browser) दुनियाभर के हर यूजर के लिए उपलब्ध होगा। पहले यह केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित था, लेकिन अब इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने ब्राउजर को फ्री, प्रो और मैक्स (Free, Pro, Max) इन तीन कैटेगरी के यूजर्स के लिए पेश किया है।

AI Technology की दुनिया में अहम कदम
कंपनी ने खास तौर पर न्यूज कंटेंट के लिए Comet Plus नाम का नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया है। यह नया सब्सक्रिप्शन प्लान न्यूज और दूसरे कंटेंट भी उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में इसमें सीएनएन (CNN), Conde Nast, Fortune, Le Figaro, Le Monde, The Los Angeles Times और The Washington Post जैसे बड़े पब्लिशर्स का कंटेंट मिलेगा। यह लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी और अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो गूगल क्रोम की बादशाहत को चुनौती मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: AI ने छीन ली 11,000 से अधिक लोगों की नौकरियां, Accenture के ले-ऑफ ने उड़ाई सबकी नींद
Comet Plus की खास बातें क्या होंगी?
⦁ यह सब्सक्रिप्शन खासतौर पर न्यूज़ प्रेमियों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
⦁ अगस्त में Perplexity ने साफ किया था कि पब्लिशर्स के कंटेंट के इस्तेमाल पर उन्हें भुगतान मिलेगा।
⦁ यह भुगतान तीन आधारों पर तय होगा: यूजर एंगेजमेंट (यूजर्स कितना कंटेंट पढ़ते हैं), यूजर एजेंट एक्शन, कंटेंट इंडेक्सिंग
वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए Perplexity ने 42.5 मिलियन डॉलर का पूल बनाया है। इसी पूल से पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के बदले भुगतान किया जाएगा। Perplexity का यह मॉडल बाकी टेक कंपनियों से अलग है। यहां पब्लिशर्स को उनके न्यूज कंटेंट के इस्तेमाल का सीधा फायदा मिलेगा। यही वजह है कि Comet Browser को एक एआई ब्राउजर क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: AI Video APP: अब आएगा टिक-टॉक से भी धांसू ऐप, OpenAI जल्द ला सकता है नया एआई वीडियो ऐप












Click it and Unblock the Notifications