AI Rakhi: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाएं यादगार, जानें क्या है इनमें खास
AI Rakhi: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के मधुर रिश्ते के नाम होता है। अब इंटरनेट और आधुनिक तकनीक की मदद से विदेश में बैठे भाई को भी राखी या बहन को तोहफा भेज सकते हैं। तकनीक ने हमारी जिंदगी में भौगोलिक दूरियों को काफी कम किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रक्षाबंधन के त्योहार को और आकर्षक बना रहा है। इस बार बाज़ार में 'AI राखियां' आ गई हैं। राखियों को डिजाइन करने से लेकर भाई/बहन के लिए गिफ्ट के सुझाव हों, ये सारे काम Gen-AI मॉडल कर रहे हैं।
विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए इस बार उन्हें खास दिन बहन की याद न आए, इसकी भी तैयारी की गई है। वर्चुअल रक्षाबंधन फील देने के लिए बहनें अपने भाई को AI चैटबॉट के जरिए 'डिजिटल राखी' भी बांध सकती हैं।
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के कई स्टार्टअप इस पूरे सीजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके अनोखी राखियां बना रहे हैं।

AI Rakhi के लिए दिख रहा क्रेज
राखी डिजाइनर कंपनियों के अनुसार वे मिडजर्नी (Midjourney) और डल-ई (Dall-E) जैसे जनरेटिव AI टूल्स से राखी के पैटर्न क्रिएट करा रही हैं। फिर उन पैटर्न को 3D प्रिंटिंग या लेजर-कटिंग के माध्यम से तैयार कर रही हैं। इसके चलते राखियों में देवी-देवताओं के अनोखे स्केच, स्पेस थीम से लेकर भाई-बहन की कार्टून या पुरानी तस्वीर तक दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
गिफ्ट चुनने के लिए भी हो रहा है AI का इस्तेमाल
AI का सबसे दिलचस्प इस्तेमाल इस बार गिफ्ट चुनने में हो रहा है। कई ऑनलाइन गिफ्टिंग पोर्टल अब सोशल मीडिया प्रोफाइल, ब्राउजिंग हिस्ट्री, उम्र, ऑनलाइन सर्चिंग और लोकेश वगैरह के आधार पर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हैंपर के सुझाव दे रहे हैं। अब अपने बजट में बहन की पसंद और जरूरत के मुताबिक गिफ्ट भेज सकते हैं।
विदेश में रहने वाले भाइयों के लिए कुछ वेबसाइट्स ने इस बार 'वर्चुअल राखी' फीचर लॉन्च किया है। बहनें न सिर्फ डिजिटल राखी भेज सकती हैं, बल्कि चैटबॉट के जरिए अपने भाई को मैसेज भी दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Raanjhanaa AI ending: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने बदल दी रांझना की एंडिंग, कॉपीराइट का नहीं रहेगा महत्व?
रक्षाबंधन पर गिफ्ट के कारोबार में AI का हिस्सा 15% तक
ICRA और FICCI-Technopak की 2025 फेस्टिव गिफ्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन मार्केट ₹6,500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। इसमें से करीब 15-18% हिस्सेदारी AI-आधारित गिफ्ट और वर्चुअल राखी की होगी। रक्षाबंधन समेत हर त्योहार में धीरे-धीरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका भविष्य में बढ़ती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications