मस्त-मस्त SMS के जरिए चाहने वालों को कहिए 'हैप्पी होली'
हम आपके लिए लाए हैं कुछ मस्त-मस्त होली मैसेज, जिन्हें आप अपनों के पास भेजकर इस होली पर उनके और करीब आ सकते हैं।
नई दिल्ली। होली का पर्व है और इंटरनेट का जमाना है, ऐसे में SMS और व्हाटसएप मैसेज के जरिए होली अगर विश नहीं करेंगे तो भला त्योहार कैसे मनेगा।
हम आपकी समस्या समझते हैं इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मस्त-मस्त होली मैसेज, जिन्हें आप अपनों के पास भेजकर इस होली पर उनके और करीब आ सकते हैं।

लाल, गुलाबी, नीला, पीला...
लाल, गुलाबी, नीला, पीला
हाथों में लिया समेट,
होली के दिन रंगेंगे सजनी,
कर के मीठी भेंट।

यही है यारों होली का त्यौहा
पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्यौहार.
हैप्पी होली!!!!

रंगों से भी रंगीन...
रंगों से भी रंगीन
जिंदगी है हमारी,
रंगीली रहे यह
बंदगी है हमारी,
कभी न बिगडे ये
प्यार की रंगोली,
ए मेरे यार ऐसी हैप्पी होली।

गुल ने गुलशन से...
गुल ने गुलशन से
गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से
सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको
होली का त्यौहार,
हमने दिल से यह
पैगाम भेजा है।

संग पिया हम अब भीगेंगे...
होली के रंग बिखरेंगे,
संग पिया हम अब भीगेंगे,
होली में और भी रंग होगा
मेरे पिया जब मेरे संग होगा !!

होली की हार्दिक शुभकामनायें
प्रीत का पीला , नेह का नीला
हर्ष का हरा,लावण्य कि लाली
प्रेम के जल में हमने मिला ली
उस रंग से मै खुद
को रंग दूँ
इसको रंग दूँ उसको रंग दूं
प्रियजन ... होली की हार्दिक शुभकामनायें

विशिंग यू अ हैप्पी एंड कलरफुल होली
तुम्हारी होली हो नंबर वन,
ऒर तुम करो व्होले लोट्टा फन!
विशिंग यू अ हैप्पी एंड कलरफुल होली!!!

लाडलो मोसोँ अन्दयोहि डोले राधा ..
औरन सोँ खेले धमार
लाल मोसोँ मुख ना बोले
नन्द महर को लाडलो मोसोँ अन्दयोहि डोले राधा
जू पनिया निकसी वाको घूँघट खोले
सूरदास प्रभु साँवरो हियरा बिच डोले।
आपको होली का जय श्रीकृष्ण।

पिचकारी की धार
पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्यौहार हैप्पी होली!!!!

मथुरा की खुशबू...
मथुरा की खुशबू ,
गोकुल का हार,
वृन्दाबन की सुगंध ,
बरसाने की फुहार !
राधा की उम्मीद ,
कान्हा का प्यार ,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !!












Click it and Unblock the Notifications