Ghaziabad School Bus Fire: धू-धू कर जलने लगी चलती स्कूल बस, कैसे लगी DPS की बस में आग?

Ghaziabad School Bus Fire: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नंदग्राम तिराहे के पास गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में बस आग के गोले में बदल गई। आग में स्कूल बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई स्टूडेंट मौजूद नहीं था। ड्राइवर भी समय रहते बस से बाहर निकल आया था।

Advertisement

घटना शनिवार सुबह करीब 9:15 से 9:25 के बीच हुई। फायर विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:26 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद दो फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जब दमकल की टीम हादसे वाली जगह पहुंची, तब तक बस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। फायर फाइटर्स ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया जा सका।

Advertisement

कैसे लगी थी बस में आग?

फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UP-14 GT-6565 है और उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। आग लगने से बस को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, जबकि असली कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

बस में लगी आग और उठते धुएं के गुबार के कारण मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। समय पर ड्राइवर के बस से बाहर निकलने और फायर ब्रिग्रेड की तुरंत एक्शन की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

Rubika Liyaqat Threats: टीवी पत्रकार रूबिका लियाकत को जान से मारने की धमकी, पति ने नोएडा में दर्ज कराई FIR

More From OneIndia