IND vs END 2nd ODI Toss Time: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला खत्म होने के बाद अब अगले मैच की बारी है। भारत ने पहले मैच में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली है। टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल पहले मैच में बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उस कंडीशन के बाद उनको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि वह शायद बाहर हो जाएं।
रोहित शर्मा पिछले मैच में फ्लॉप हो गए थे, ऐसे में इस बार उनके बल्ले से धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को एक बार फिर से टीम में मौका मिलना तय है। विराट कोहली भी नंबर तीन पर खेलने के लिए तैयर हैं। कार्डिफ में होने वाले इस मैच के समय में बदलाव है। दूसरे वनडे का टॉस टाइम क्या है? भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में होने वाले दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के टॉस का समय अलग है। शेड्यूल में इस मैच को शुरू करने का समय 5 बजकर 30 मिनट है। इसके मतलब है कि इस मैच का टॉस शाम 5 बजे से होना है। देर रात तक होने की वजह से भारत के दर्शकों के लिए टाइम को सूटेबल नहीं कहा जा सकता है। कहां देखें लाइव मैच? टीवी पर मैच देखने के लिए दर्शकों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जियो-हॉटस्टार पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए फैंस के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। डीडी फ्री डिश वाले यूजर्स वहां मैच को फ्री में देख सकते हैं। इंग्लैंड की टीम जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद भारत की टीम रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव