CM बदलने की अटकलों के बीच मंत्री गोपाल भार्गव के बयान से सियासी हलचल, जानें उन्होंने क्या कहा?

सागर, 30 अगस्त। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अपने विधानसभा क्षेत्र रेहली के गांव रगोली में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान सामने आया है। वह ग्रामीण जनता को संबोधित कर रहे हैं। गोपाल भार्गव ने कहा जब भाग्य प्रबल होता है तो सीएम बहुत छोटी चीज है। देखा जाएगा जो होगा। किसी इच्छा को लेकर ज्यादा आसक्त नहीं होना चाहिए। जब होना होता है तो सब अपने आप हो जाता है।

Gopal Bhargava

सारे मंत्री मुझसे जूनियर

मंत्री गोपाल भार्गव कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अभी सरकार में जो मंत्री हैं और प्रदेश में जितने भी नेता हैं, वह सब राजनीति में मेरे जूनियर हैं। आप सबको विश्वास होना चाहिए कि अगर आत्मा की आवाज निकली है तो पूरी हो जाएगी। क्या चाहते हो, बनना होगा तो बन जाएंगे। गोपाल भार्गव ने कहा मैं नेता प्रतिपक्ष रह चुका हूं और यही भी 1 तरह से सीएम के समकक्ष पद होता है।

गोपाल भार्गव ने क्यों दिया है ये बयान

मंत्री गोपाल भार्गव अपने विधानसभा क्षेत्र रेहली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के अलावा रगोली ग्राम में किसानों को कृषि सामग्री वितरित करने पहुंचे थे। जहां उनके समर्थक नारे लगा रहे थे कि 'प्रदेश का सीएम कैसा हो गोपाल भार्गव जैसा हो' इस जय कारे को लेकर उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने सीएम पद को लेकर अपनी इच्छा से नारे लगाने वाले समर्थकों को अवगत कराया। गोपाल भार्गव के इस बयान से प्रदेश की सियासत में अटकलों का बाजार और गरम हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+