Iran US War: मिडिल ईस्ट में हड़कंप! बहरीन में अमेरिकी नेवी बेस फिफ्थ फ्लीट पर ईरान का बड़ा हमला, बड़े अपडेट

Iran US War Conflict: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर दुनिया को डराने लगा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के US Fifth Fleet के मुख्यालय पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।

Advertisement

IRGC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- इस हमले में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, नौसैनिक सपोर्ट मैनेजमेंट सेंटर, गोदाम और एनर्जी टैंकों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भी इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

ईरान का दावा- अमेरिका के कई ठिकानों को बनाया निशाना

IRGC के मुताबिक, बहरीन के अलावा कुवैत और जॉर्डन में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल और ड्रोन अटैक किए गए। ईरान ने इसे हमले को हाल ही में हुए अमेरिका हवाई हमलों का जवाब बताया है। ईरान ने दावा किया कि बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय के साथ-साथ कुवैत के मीना अब्दुल्ला स्थित अमेरिकी सैन्य लॉजिस्टिक्स हब को भी निशाना बनाया गया।

Advertisement

IRGC ने दावा किया है कि हमलों में अमेरिकी सेना के कई मिलिट्री हब को नुकसान पहुंचा। ईरान के मुताबिक, जिन ठिकानों पर हमला हुआ वहां अमेरिकी F-15, F-16 और F-35 लड़ाकू विमानों के शेल्टर मौजूद थे।

जॉर्डन ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराने का दावा

अलज़जीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन सेना ने बताया कि बुधवार, 15 जुलाई को तड़के ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलें जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थीं। एयर डिफेंस प्रणाली ने तीनों मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

Advertisement
Iran America War: ईरान-अमेरिका जंग में बिहार के इंजीनियर की मौत, परिजनों ने शव लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

सीजफायर के बावजूद फिर बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को एक्सटेंड करने और बातचीत शुरू करने के लिए समझौता हुआ था। लेकिन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। अब ताजा हमलों के बाद यह सीजफायर फिर से बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: नहीं रूकेंगे हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वह नहीं चाहेंगे, तब तक अमेरिकी हमले जारी रहेंगे। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान के पॉवर प्लांट्स, ब्रिज और एंर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को बातचीत की मेज पर लौटने की चेतावनी दी है। सैन्य कार्रवाई के साथ अमेरिका ने ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले कमर्शियल जहाजों की नेवल ब्लॉकेज भी दोबारा शुरू कर दी है।

Advertisement

खाड़ी में बढ़ी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में इस समय अमेरिकी नौसेना के लगभग 21 युद्धपोत तैनात हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तैनाती संभावित बड़े सैन्य अभियान की तैयारी का संकेत हो सकती है।

ईरान के हमलों और अमेरिका की लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

Iran War Update: ईरान के जिस पोर्ट पर भारत का इन्वेस्टमेंट, वहां अमेरिका ने किया हमला, 30 मरे- 260 घायल

English Summary

Iran US Conflict: Iran has launched its largest-ever attack on the headquarters of the US Navy's Fifth Fleet, based in Bahrain. According to the IRGC, this attack is in retaliation for a US missile strike. Read the full story...