Weapon smuggling: 89 हथियारों के साथ पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, इंटरनेशनल स्मगलिंग की बड़ी साजिश नाकाम
Pakistani National Arrested in USA: अमेरिका में एफबीआई (FBI) और न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने मिलकर हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 7 मई, 2026 को स्टेट रूट 90 पर एक रूटीन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जो 89 अवैध हथियारों को कनाडा ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में एक पाकिस्तानी नागरिक और दो कनाडाई मूल के युवक शामिल हैं। इनके पास से बरामद जखीरे में चोरी की बंदूकें और खतरनाक राइफलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी साजिश के लिए किया जाना था।

Weapon Smuggling Canada: ट्रैफिक चेकिंग में खुली पोल
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने एक सफेद फोर्ड एक्सप्लोरर कार को ट्रैफिक नियम तोड़ने के शक में रोका था। कार में मलिक ब्रोमफील्ड, फैजान अली और कमाल सलमान नाम के तीन युवक सवार थे। जब पुलिस ने उनसे सामान्य पूछताछ की, तो तीनों घबरा गए और अलग-अलग बातें करने लगे। उनके जवाबों में तालमेल न होने की वजह से पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गाड़ी से उतारकर पूरी कार की तलाशी लेने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: Islamabad Peace Talk: पाक में फिर से बातचीत का दौर, कब जाएंगे US-Iran के डेलिगेट्स? क्या हैं 14 शर्तें?
पाकिस्तानी दस्तावेज और भारी सूटकेस
तलाशी के दौरान आरोपी फैजान अली के पास से एक पाकिस्तानी ड्राइविंग परमिट मिला, जो एक्सपायर हो चुका था और किसी अफगान नागरिक के नाम पर बना था। जब पुलिस ने कार की डिक्की जांची, तो वहां एक बहुत भारी सूटकेस मिला। उसे खोलने पर पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि वह आधुनिक हथियारों से भरा हुआ था। इन हथियारों को बड़ी ही चालाकी से छुपाकर कनाडा की सीमा पार ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
89 हथियारों का बड़ा जखीरा
जांच में पता चला कि आरोपियों के पास कुल 89 हथियार थे। एफबीआई के मुताबिक, इनमें से 17 बंदूकें पहले ही चोरी की रिपोर्ट की जा चुकी थीं। बरामद हथियारों में छोटी पिस्तौलों से लेकर शॉर्ट-बैरल राइफलें तक शामिल थीं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की तस्करी न केवल अमेरिका, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा थी। इन हथियारों के असली स्रोत और खरीदारों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: China support to Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से लड़ रहा था चीन, पहली बार खुद कबूला सच
कड़ी सजा और कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए तीनों आरोपी अलग-अलग देशों से ताल्लुक रखते हैं। मलिक कनाडाई है, फैजान पाकिस्तानी है और कमाल के पास तीन देशों की नागरिकता है। इन सभी पर अवैध हथियार रखने, चोरी के हथियारों की तस्करी और बिना लाइसेंस व्यापार करने जैसे गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिकी कानूनों के तहत इन्हें 10 से 15 साल तक की जेल हो सकती है। फिलहाल तीनों पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications