Breaking LIVE: हम किसी के कहने पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे-सना मलिक

Breaking LIVE: अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा मामले में योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा तो वहीं दूसरी ओर आज वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने वहां भयंकर तबाही मचाई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE

LIVE Feed
Jun 25, 2026, 2:09 PM IST

Breaking LIVE: हम किसी के कहने पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे-सना मलिक

यह महिलाओं से जुड़ा मुद्दा था और इसे धर्म से जोड़ा गया था। हमारी पहली आपत्ति यह थी कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हमारी दूसरी आपत्ति यह थी कि आपने बहुविवाह का मुद्दा उठाया और इस दौरान पाकिस्तान का ज़िक्र किया... हम भारत में रहते हैं, हम भारतीय मुसलमान हैं और संविधान ने भारतीय मुसलमानों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया है। इसी तरह, हम कुरान को मानते हैं। अगर आप कोई नियम बनाना चाहते हैं और पाकिस्तान ने कुछ किया है, तो हमें उसका उदाहरण न दें। हमें कुरान का उदाहरण दें... कोई कुछ भी कहे, हम किसी के कहने पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे... हम उसी तरह आगे बढ़ेंगे जैसा हमारा संविधान हमें अधिकार देता है-NCP विधायक सना मलिक
Jun 25, 2026, 1:36 PM IST

Breaking LIVE: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 2027 के यूपी चुनावों से पहले संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत पार्टी की राज्य इकाई में शामिल सदस्यों की सूची जारी की है। प्रियंका रावत महामंत्री पद से हटाकर अब यूपी बीजेपी की उपाध्यक्ष बनाई गईं
Jun 25, 2026, 1:34 PM IST

Breaking LIVE: इमरजेंसी का मतलब 'संविधान हत्या दिवस'-धर्मेंद्र प्रधान

इमरजेंसी के नाम पर संविधान में बदलाव किया गया। एक परिवार और एक व्यक्ति की सत्ता बचाने के लिए, लाखों भारतीयों के संघर्ष के बाद अपनाई गई लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। देश को बर्बाद करने के लिए उस संविधान को बदला गया जिसे हमने बनाया था। देश को इस काले इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। भले ही भारत तरक्की कर रहा है, लेकिन कुछ लोगों में यह सोच अभी भी बनी हुई है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे भारत की व्यवस्था, भारत के संविधान और भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करते हैं। समाज को यह याद दिलाने के लिए, हम 'संविधान हत्या दिवस' मनाते हैं। इसे कभी नहीं भूलना चाहिए'-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
Jun 25, 2026, 10:54 AM IST

Breaking LIVE: दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे
Jun 25, 2026, 9:13 AM IST

Breaking LIVE: तिरुवल्लुर की कंपनी में अमोनिया लीक होने की घटना हुई है

FSSAI ने तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में M/s सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अमोनिया गैस लीक होने की घटना के बाद रेगुलेटरी कार्रवाई शुरू की है।
Jun 25, 2026, 8:21 AM IST

Breaking LIVE: 40 सेकेंड बाद आया 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका

पहले भूकंप के 40 सेकेंड बाद बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने भयंकर तबाही मचाई।
Jun 25, 2026, 8:18 AM IST

Breaking LIVE: पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, इसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित तटीय समुदाय मोरोन के पश्चिम में बताया जा रहा है जो किराजधानी कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर है।
Jun 25, 2026, 8:08 AM IST

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप

Venezuela Earthquake: 100 साल का सबसे भयानक भूकंप! 7.5 की तीव्रता से थर्राई धरती, मची तबाही
Jun 25, 2026, 8:07 AM IST

Breaking LIVE: वेनेजुएला में बैक टू बैक आए दो शक्तिशाली भूकंप

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने वहां भयंकर तबाही मचा दी है, सैकड़ों इमारतें ध्वस्त हुई हैं और एयरपोर्ट को भी नुकसान हुआ है, कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+