Thalapathy Vijay की कार के नंबर प्लेट 'TN 07 CM 2026' ने क्यों मचाई सनसनी? एक्टर के CM बनने से क्या कनेक्शन?
Thalapathy Vijay Car Number Plate: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा हमेशा से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। इन दिनों अभिनेता से नेता बने थलपति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इसी बीच एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
थलपति विजय का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को साउथ के फेमस एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर प्रेमगी अमरन ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो और थलपति विजय एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच मजेदार बातचीत हो रही है। क्लिप में खास बात कार की नंबर प्लेट है, जिस पर लिखा है-'टीएन 07 सीएम 2026'। ये नंबर प्लेट अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

फिल्म 'GOAT' के सीन ने मचाई सनसनी
-आपको बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो थलपति विजय की सुपरहिट फिल्म 'GOAT'(Greatest Of All Time) से लिया गया है, जिसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और उस समय इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी।
-वीडियो में दिख रहे सीन में थलपति विजय और प्रेमजी के बीच हल्की कॉमेडी और बातचीत हो रही है। हालांकि अब वही सीन असल राजनीति की घटनाओं से जुड़कर चर्चा में आ गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रेमजी अमरन ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- वेंकट प्रभु ने ये सब पहले ही सोच लिया था।
थलपति विजय की कार के नंबर प्लेट का चला जादू
फिल्म 'GOAT' का ये सीन थलपति विजय की चुनावी जीत के बाद से जमकर वायरल हो रहा है। इसमें थलपति विजय TN 07 CM 2026 लिखी नंबर प्लेट वाली कार चलाते दिख रहे हैं। अब TVK के फैंस इसको सिर्फ फिल्म का सीन नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि TN मतलब तमिलनाडु और CM 2026 सीधा मुख्यमंत्री बनने का इशारा है।
क्या तमिलनाडु के सीएम बनने वाले हैं थलपति विजय?
-खास बात ये है कि TVK के हालिया चुनावी प्रदर्शन के बाद ये वीडियो और तेजी से ट्रेंड करने लगा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये सीन कहीं न कहीं थलपति विजय की राजनीतिक प्लानिंग और उनके CM बनने की चाह को दिखाता है।
-आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लाफ्टर इमोजी शेयर किया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की जीत
साउथ सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब सत्ता तक पहुंचने के लिए गठबंधन की रणनीति पर तेजी से काम चल रहा है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है और माना जा रहा है कि सहयोगी दलों के समर्थन से थलपति विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।













Click it and Unblock the Notifications