Delhi Tilak Nagar Death: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 15 जुलाई (बुधवार) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 17 साल के एक किशोर ने बाथरूम में पिता की लाइसेंसी 12-बोर राइफल से खुद को गोली मार ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक लेटर भी बरामद हुआ है। इसमें मृतक ने 'सामाजिक अपराधबोध' का खुलासा किया। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या लिखा?
मामला तिलक नगर इलाके स्थित चौखंडी का है। यहां एक किराए के मकान में 12वीं कक्षा पास कर चुका 17 साल का मृतक अपने पिता, एक भाई और दो बहनों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिता और एक रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। लड़का बाथरूम में गया और राइफल से गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े। बाथरूम में खून से लथपथ किशोर फर्श पर पड़ा था। आनन फानन परिवार के लोग किशोर को उठाकर CAT एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथ एक डायरी लगी। पुलिस के हाथ लगी मृतक की डायरी ने केस को उलझा दिया। लास्ट पन्ने पर मृतक ने 'सामाजिक अपराधबोध' (Social Guilt) का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, एक महिला का नाम भी लिखा था। पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। पुलिस किशोर के फोन कॉल की डिटेल्स भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक अपने परिवार के साथ दिल्ली में करीब दो दशक से रह रहा था। उसके पिता द्वारका इलाके में छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पेट पाल रहे थे। वहीं, मां की दो महीने पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक ने जिस राइफल से खुद को शूट किया, वो उसके सिक्योरिटी गार्ड दादा की थी। बाद में लाइसेंस पिता के नाम पर ट्रांसफर हो गया। बताया जा रहा है कि लाइसेंस 2030 तक वैध है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821 सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजेSunita कौन है? प्रेमी के लिए पति का गला रेता, लाश के 3 टुकड़े किए-जंगल में फेंका, एक गलती से 11 माह बाद अरेस्ट
डायरी के आखिरी पन्ने पर किस महिला का नाम?
करंट लगाया फिर गला दबाकर कर दी हत्या! महंगी कार और कैश के लिए पूजा को ससुरालवालों ने उतारा मौत के घाट?
मां की दो माह पहले ही हो चुकी थी मौत
दादा थे सिक्योरिटी गार्ड
'मां, उन्हें छोड़ना मत', लव मैरिज के 120 दिन बाद बहू की मौत, बेडरूम में मिला पति के कारनामों के सबूत
मदद बस एक कॉल दूर