कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर IPS अनुराग कुमार? सतीश गोलचा की रिटायरमेंट से पहले ही अचानक छुट्टी! क्यों?
Delhi Police Commissioner Anurag Kumar: केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को बदल दिया है। सतीश गोलचा को उनके तय रिटायरमेंट से पहले ही पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार (17 जुलाई) को उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है।
अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट (ACC) ने गुरुवार (16 जुलाई) को ही उन्हें आईबी से उनके मूल कैडर AGMUT में वापस भेजा था। इसके ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को उन्हें दिल्ली पुलिस के सबसे बड़े पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

कौन हैं अनुराग कुमार? (Who Is Anurag Kumar?)
अनुराग कुमार के पास पुलिसिंग और प्रशासन का लगभग 32 वर्षों का लंबा अनुभव है। वह देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं।
IB में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीति, इंटेलिजेंस एनालिसिस और संवेदनशील सुरक्षा मामलों से जुड़े कई अहम दायित्व संभाले। अनुराग कुमार के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री है।
अनुराग कुमार के पास दो बड़े पुलिस सम्मान हैं। पहला 2010 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस मिला था।
दूसरा 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President's Police Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किए गए। ये दोनों पुरस्कार उन पुलिस अधिकारियों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान असाधारण योगदान दिया हो।
सतीश गोलचा को क्यों हटाया? (Why was Satish Golcha Removed?)
1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वह दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (इंटेलीजेंस) और तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।
लेकिन अब सरकार ने अचानक उन्हें रिटायरमेंट से पहले हटाकर सबको चौंका दिया है। अब दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को संभालने का पूरा जिम्मा अनुराग कुमार के कंधों पर होगा।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के तौर पर अनुराग कुमार के सामने क्या होंगी सबसे बड़ी चुनौतियां?
दिल्ली पुलिस की कमान संभालने के बाद अनुराग कुमार के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही संगठित अपराध पर सख्ती, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर लगाम, महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा आतंकवाद से जुड़े खतरों के खिलाफ सुरक्षा तंत्र को लगातार अपडेट रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्हें संसद, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट, विदेशी दूतावासों और अन्य संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा VIP और VVIP सुरक्षा, बड़े आयोजनों की निगरानी और विरोध-प्रदर्शनों के दौरान शांति बनाए रखना भी उनके लिए बड़ी परीक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications