Prashant Kishor Net Worth 2026: बिहार की राजनीति में अपनी नई सियासी जमीन तैयार कर रहे जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर (PK) की कमाई और संपत्ति को लेकर सालों से जो सस्पेंस बना हुआ था, वह आखिरकार खत्म हो गया है। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर अपनी पहली चुनावी परीक्षा के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए सोमवार (13 जुलाई) को जब उन्होंने अपना पर्चा भरा, तो उनके चुनावी हलफनामे (Affidavit) ने सबके होश उड़ा दिए।
प्रशांत किशोर और उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी दास की कुल पारिवारिक संपत्ति लगभग 198 करोड़ रुपये है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक पीके की पत्नी उनके मुकाबले चल संपत्ति के मामले में कहीं ज्यादा अमीर हैं। सोमवार सुबह प्रशांत किशोर अपनी पत्नी के साथ पहले सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर गए, वहां पूजा-अर्चना की और फिर समर्थकों के भारी हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति का पूरा ब्योरा।
चुनावी हलफनामे में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बताते हैं कि प्रशांत किशोर के पास कुल मिलाकर 111.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (Movable Assets) है। इसमें कैश से लेकर बैंक डिपॉजिट और शेयर बाजार का निवेश शामिल है। प्रशांत किशोर की चल संपत्ति: पीके के नाम पर कुल 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास कैश के रूप में सिर्फ 65,570 रुपये हैं, जबकि एचडीएफसी (HDFC) बैंक में उनके नाम पर करीब 7.36 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट (FD) जमा है। उनके पास एक पन्ने की सोने की अंगूठी है, जिसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है। पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की चल संपत्ति: पीके की पत्नी इस मामले में उनसे काफी आगे हैं। उनके पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। जाह्नवी के हाथ में 1,95,200 रुपये कैश हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 64.58 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर हैं। जाह्नवी दास का सबसे बड़ा निवेश 'वेदहास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी में है, जहां उनके शेयर्स की बुक वैल्यू लगभग 95.26 करोड़ रुपये है। बेटे (दैबिक भारद्वाज) की संपत्ति: प्रशांत किशोर के आश्रित बेटे के नाम पर भी 7.19 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। जमीन-जायदाद यानी अचल संपत्ति (Immovable Assets) के मामले में प्रशांत किशोर अपनी पत्नी से काफी आगे हैं। पूरे परिवार के पास कुल 86.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें खुद खरीदी गई प्रॉपर्टी के साथ-साथ पुश्तैनी जमीन भी शामिल है। प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति: पीके के पास कुल 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बिहार के रोहतास में उनके नाम पर एक बंद पड़ी (Dismantled) राइस मिल है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.75 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पटना, नई दिल्ली, गाजियाबाद और बक्सर जैसे शहरों में उनके कई आलीशान मकान और फ्लैट्स हैं। पीके ने खुद 59.25 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है, जबकि उन्हें 14.62 करोड़ रुपये की संपत्ति विरासत में मिली है। पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की अचल संपत्ति: जाह्नवी दास के नाम पर कुल 12.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है, जिसमें मुख्य रूप से रिहायशी इमारतें और कुछ अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इतनी भारी-भरकम संपत्ति के मालिक होने के साथ ही पीके और उनके परिवार पर कुछ देनदारियां (कर्ज) भी हैं। हलफनामे के मुताबिक प्रशांत किशोर के ऊपर कुल 5.77 करोड़ रुपये की उधारी है। यह मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक से उनकी फिक्स डिपॉजिट (FD) के बदले लिया गया लोन है। उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास पर भी 55.38 लाख रुपये की देनदारी है, जिसमें 50 लाख रुपये का पर्सनल लोन और किराए के बदले ली गई सिक्योरिटी मनी शामिल है। पीके का टैक्स रिकॉर्ड काफी साफ है। उन्होंने बताया है कि साल 2020-21 से लेकर 2024-25 के बीच उन्होंने 4.45 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स और 5.58 करोड़ रुपये का जीएसटी (GST) भरा है। फिलहाल दोनों पर सरकार या किसी विभाग का कोई टैक्स बकाया नहीं है। प्रशांत किशोर ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले तीन सालों के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं को चुनावी सलाह देकर कुल 241 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें से 98.75 करोड़ रुपये उन्होंने जन सुराज मुहिम को तब दान दे दिए थे, जब वह पार्टी नहीं बनी थी। बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने राजनीति में उतरने का मन बनाया था, लेकिन बाद में पीछे हट गए। अब उन्होंने घोषणा की है कि अगले 5 साल तक वह अपनी इस तरह की कमाई का 90% हिस्सा अपनी पार्टी को ही डोनेट करेंगे। हलफनामे से एक और दिलचस्प बात सामने आई है। प्रशांत किशोर की कंपनी 'वेदहास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' में उनका 100% कंट्रोल है। इसी कंपनी के जरिए उन्होंने साल 2024-25 में अपनी खुद की 'जन सुराज पार्टी' को 85 करोड़ रुपये और 'जन सुराज फाउंडेशन' को 50 लाख रुपये का बड़ा चंदा दिया था। इसके अलावा साल 2023-24 में इसी कंपनी ने 'जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन' को भी 2.75 करोड़ रुपये दान किए थे।प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कितना पैसा और गहने? (Prashant Kishor Assets)
बांकीपुर उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव ने भरा पर्चा, 25वीं बार चुनाव मैदान में, कुल संपत्ति कर देगी हैरान
दिल्ली से पटना तक क्या-क्या है प्रोपर्टी?
करोड़पति पीके पर कितना कर्ज और कितना देते हैं टैक्स?
कौन हैं बांकीपुर से BJP के नए उम्मीदवार नीरज कुमार? क्या है जाति? उपचुनाव में BJP या PK किसका पलड़ा भारी?
चुनावी सलाह देकर प्रशांत किशोर ने कितना कमाया?