Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सिर्फ किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। अगले 20 या 21 जुलाई के बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच राज्य में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे खेती और जलस्रोतों पर भी असर पड़ने लगा है।
मौसम विभाग ने बुधवार को किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना जताई है और दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार के बाकी जिलों में अगले 24 घंटे मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पटना समेत दक्षिण बिहार के 17 जिलों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। शाम के समय 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। ये भी पढे़ं: Bihar Heli Tourism: अब आसमान से निहारें बिहार की खूबसूरती, आज से हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू, सरकार दे रही सब्सिडी इस बार बिहार में मानसून उम्मीद के मुताबिक सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक राज्य में 324 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 191.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। यानी अब तक 41 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 या 21 जुलाई के बाद मानसून दोबारा मजबूत हो सकता है। खासकर उत्तर बिहार और नेपाल से सटे जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान रक्सौल, खगड़िया, कटिहार और पटना के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि मधेपुरा में दोपहर बाद तेज बारिश दर्ज की गई। रक्सौल में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया और गली-मोहल्लों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इसके बावजूद राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस बनी रही। गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर में 36.7 और दरभंगा में 35 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ये भी पढ़ें: Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद! नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी दिख रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से औराई और कटरा को जोड़ने वाला पीपा पुल डूब गया है। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि मुंगेर में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है।किशनगंज-अररिया में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में उमस
मानसून कमजोर, राज्य में 41 फीसदी कम बारिश
कई जिलों में बारिश, लेकिन गर्मी से नहीं मिली राहत
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम