बेमौसम बारिश ने किया किसानों का नुकसान, फसल चौपट ,धान खरीदी भी प्रभावित

रायपुर,12 जनवरी। छत्तीसगढ़ मे लगातार हो रही बारिश ने किसानों और सब्जी व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण जहां प्रदेश में चल रही धान खरीदी प्रभावित हुई है ,तो वहीं खड़ी फसलों को नुकसान भी हुआ है। इतना ही नही सब्जी उगाने वाले किसान और व्यापारियों को सब्जियां खराब होने के डर से सस्ते दामों में सब्जियां बेचनी पड़ रही है।

fasal

धान खरीदी रुकी, टोकन पर मिल रही अगली तारीख

Recommended Video

      MP: ओलावृष्टि के बाद किसान का छलका दर्द, Collector और Ex MLA के पैरों में खूब रोया | वनइंडिया हिंदी

      बीते 3 दिनों से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। पानी की वजह से धान खरीदी भी प्रभावित हुई है। हालांकि खरीदी केंद्रों में रखे धान को बचाने के लिए उसे ढंककर रखा गया है, लेकिन नुकसान का अंदेशा होने से कई स्थानों पर धान खरीदी रुक गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों के कई जिलों मे बारिश के कारण खरीदी प्रभावित हुई है।

      हाल ही में 28 और 29 दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हुई थी। बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों मे अव्यवस्था के कारण काफी धान भीग गया था। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिमंडल उपसमिति ने इस लापरवाही के लिए 6 जिलो के कलेक्टरों को दोषी मानते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किया था। समिति की बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि महज 2 दिन की बारिश से राज्य में करीब 3300 क्विंटल धान भीग गया था।

      यह भी पढ़ें सीएम भूपेश के पिता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, कहा - बैलेट पेपर से कराएं चुनाव, नहीं तो चाहिए

      खड़ी फसलें हुई खराब, सब्जियां हुई सस्ती

      धान के कटोरे में जहां बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई है, वहीं रबी फसल में धान के अलावा दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती चौपट होने से किसानों की चिन्ता बढ़ गई है। बेमौसम बारिश होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में हो रही बारिश ने सब्जियों की कीमतों मे कमी लाई है। सब्जी खराब होने के डर से बाजारों मे सभी सब्जियों की कीमत में कमी दर्ज की जा रही है।

      अगले 2 दिनों बाद मौसम मे सुधार संभव

      मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवाएं लगातार प्रवेश कर रहीं हैं। 14 जनवरी तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी तक ही मौसम खराब रहने की संभावना है, उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
      मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्षा का क्षेत्र मुख्य तौर से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि छत्तीसगढ़ उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+