G20 Agriculture सेक्टर के लिए भी बनेगा फायदेमंद! कृषि मंत्री तोमर बोले- भारत सहयोग को तैयार
G20 Agriculture सेक्टर के लिए कैसे फायदेमंद बन सकता है? केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत तत्पर है। उन्होंने कहा, जी20 देशों के साथ सहयोग करने के लिए भारत तैयार है।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को हैदराबाद में जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक से पहले प्रेस वार्ता की। उन्होंने आशा जताई कि भारत जी20 बैठक में विचार-विमर्श के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान ढूंढेगा।

तोमर ने कहा, "किसानों को अधिक राजस्व प्राप्त करने और नुकसान को कम करने में सक्षम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग फसलों की खेती यानी फसल विविधीकरण (Diversity) को प्रोत्साहित कर रही है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में कई पहलें लागू की गई हैं।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि देश भर के किसान भी आने वाले वर्षों में बदलावों को अपनाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार जैविक खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है और कार्यान्वयन पर अब तक 1500 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
बकौल तोमर, "भारत जलवायु परिवर्तन के कारण फसल के नुकसान को कम करने के लिए जलवायु से कम प्रभावित होने वाले बीजों को विकसित करने पर जोर दे रहा है। इस तरह की पहल जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे अन्य देशों के लिए उपयोगी होगी।"
सरकार के अनुसार, कृषि क्षेत्र में भारत के प्रयासों को जी20 की बैठकों को विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। बता दें कि हैदराबाद में जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक का उद्घाटन सत्र कल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंत्रिस्तरीय बैठकें होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीटिंग के एजेंडे में खाद्य सुरक्षा, पोषण, डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय, जलवायु परिवर्तन, सतत कृषि आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications