बिहार के स्वास्थ्य का ख्याल रखेगा बिल गेट्स फाउंडेशन

Bill Gates
पटना। भारत के दौरे पर आए शीर्ष सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बिहार सरकार के साथ मिल कर काम करने की योजना बनाई है। गेट्स की संस्था 'बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन' बिहार की जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ बिहार की कृषि की स्थिति सुधारने में भी मदद करेगी। इसके लिए बिहार सरकार और बिल गेट्स की संस्था ने कल एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर

बिल गेट्स फाउंडेशन से अशोक एलेक्जेंडर ने हस्ताक्षर किया वहीं बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पी़क़े मिश्रा ने हस्ताक्षर किया। इस मौके पर उपस्थित राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले चरण में फाउंडेशन राज्य के आठ जिलों में कार्य करेगा।निताश ने पत्रकारों से कहा कि आज गेट्स से सवाल ना पूछें बल्कि उन्हें धन्यवाद दें।

पढें - डॉक्टर्स की कमी से त्रस्त बिहार, झारखण्ड

इस मौके पर गेट्स ने कहा कि वह बिहार आकर काफी रोमांचित हैं और राज्य की कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। राज्य के एक दिवसीय दौरे पर पटना आए बिल गेट्स ने मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि वह मुख्य रूप से कालाजार, पोलियो तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन में बिहार सरकार की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें पढ़ें

इससे पहले गेट्स ने मुख्यमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की। गेट्स अपने विशेष विमान से सुबह पटना पहुंचे थे और हेलीकॉप्टर से खगड़िया के अत्यंत पिछड़े गांव गुलेरिया मुसहरी और बांका जिले के तेतरिया गांव में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। इन दोनों जगहों पर जाकर उन्होने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजदीक से जानने का प्रयास किया। उनके साथ बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन का पांच सदस्यीय दल भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+