किसानों की आय हो सकेगी दोगुनी, कानपुर के प्रोफसरों ने खोजा ये नुस्खा
कानपुर। फसलों की बेहतर पैदावार के लिए अब कानपुर का कृषि विश्वविद्यालय किसानों की मदद करने के लिए आगे आया है। कृषि विश्वविधालय के प्रोफेसरों ने किसानों को बेहतर फसलों की पैदावार के लिए किसान मॉड्यूल बनाया है। प्रोफेसर गांव में चौपाल लगाकर किसानों को इसके बार में बता रहे हैं।

यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ एचजी प्रकाश ने बताया कि सीएसए के विशेषज्ञ किसानों के खेतों में मॉड्यूल स्थापित करेंगे, जिनसे फसलों की पैदावार बढ़ेगी, जिससे आय दोगुनी हो सकेगी। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सीएसए विश्वविद्यालय के अंतर्गत 23 जनपद आते हैं। इनमें कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर आदि जनपद शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ किसान विज्ञान केंद्र (केवीके) के संग मिलकर कार्य करेंगे। सबसे पहले एक गांव में दो किसानों के खेतों को चयनित किया जाएगा। उनके यहां नवीन तकनीक विकसित की जाएगी वहां छात्र-छात्राएं जाकर शोध कार्य भी करेंगे।

पहले चरण में शिमला मिर्च, बैंगन, ब्रोकली मशरूम आदि की फसल बोई जाएगी उन्हें खेत के छोटे से हिस्से में तैयार किया जाएगा इसके लिए किसान भी प्रशिक्षित होंगे। दूसरे चरण में अन्य सब्जियों को बोया जाएगा।
ये भी पढ़ें- यूपी: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां, यहां और इस तरह से करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications