पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने उत्तराखंड में चला अपना मास्टर स्ट्रोक, हर महीने 1000 रुपए का वादा

अरविंद केेजरीवाल ने काशीपुर से किया बडा ऐलान, सरकार आने पर महिलाओ को देंगे हजार रुपए

देहरादून, 14 दिसंबर। उत्तराखंड में पहली बार तीसरे विकल्प के तौर पर चुनावी मैदान में आई आम आदमी पार्टी ने अब महिला कार्ड खेल दिया है। मंगलवार को उत्तराखंड के काशीपुर में आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग एक हजार रुपए मिलेंगे। एक परिवार में अगर पांच महिलाएं है तो पांचों को इसका लाभ मिलेगा। आप का महिला कार्ड कांग्रेस और भाजपा के महिलाओं को लुभाने के लिए किए जा रहे वादे के बाद आया है जो कि चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है।

आप का महिला कार्ड

आप का महिला कार्ड

उत्तराखंड में मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी के बाद अब महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए देने की गारंटी के जरिए आप ने आधी आबादी को साधने की कोशिश की है। उत्तराखंड में अपने 5वें दौरे पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल काशीपुर पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले तीन-चार माह में कई बार उत्तराखंड आया हूं। और मैं जब भी यहां आता हूं तो एक गारंटी देकर जाता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि सालों से यहां दूसरी पाटियों ने वादे किए और बाद में भूल गए। कहा कि मैं जब गारंटी देकर जाता हूं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्ड लेकर घर-घर जाते हैं और लोगों के साइन करवाते हैं। ताकी बाद मैं अगर हम मुकरें तो जनता के पास हमारी गारंटी का सबूत रहे। हमारी गारंटी से यहां के नेताओं को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कोर्ट पहुंच रहे हैं। ​केजरीवाल ने कहा कि इस बार चुनाव में महिलाएं निर्णायक की भूमिका में होंगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है। इस बार महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ू को वोट देंगी। इस बार महिलाएं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगी।

आधी आबादी पर सबकी नजर

आधी आबादी पर सबकी नजर

आधी आबादी पर सबसे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महा​सचिव प्रियंका गांधी ने किया जिन्होंने यूपी में 40 परसेंट सीटों पर महिलाओं को लड़ाने का ​ऐलान किया। इसके बाद उत्तराखंड में भी महिलाओं की भागीदारी को लेकर मांग उठने लगी। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी महिलाओं को टिकट में पहले से ज्यादा भागीदारी देने का दावा किया। इसके बाद भाजपा ने हर विधानसभा में महिला प्रभारी बनाकर महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व शुरू करने का ऐलान किया। इस तरह से हर पार्टी आधी आबादी पर फोकस करने जा रही है।

काशीपुर से तराई पर भी नजर

काशीपुर से तराई पर भी नजर

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल 5 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में रोड शो और बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। अबकी बार केजरीवाल ने काशीपुर को चुना है। जो कि तराई क्षेत्र है। कृषि कानून वापस लेने के बाद केजरीवाल का काशीपुर दौरा अहम माना जा रहा है। इससे पहले आप ने उत्तराखंड में सरकार आने पर ​मुफ्त बिजली, रोजगार गारंटी योजना, मुफ्त तीर्थ योजना और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही केजरीवाल तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। अब केजरीवाल ने काशीपुर से महिलाओं को साधने की कोशिश की है।

Recommended Video

    Harbans Kapoor Passes Away: उत्तराखंड के पूर्व स्पीकर और BJP MLA हरबंस कपूर का निधन | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+