Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: UP में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI डाटा सेंटर, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार!

UP AI Data Center: दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक से उत्तर प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की 'निवेशक मित्र' नीतियों का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। राज्य सरकार ने एएम ग्रीन ग्रुप (AM Green Group) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) किया है, जिसके तहत ग्रेटर नोएडा में देश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक एआई (AI) डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।

योगी सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि एएम ग्रीन ग्रुप उत्तर प्रदेश में 2.27 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है। यह देश के इतिहास में डाटा सेंटर क्षेत्र में होने वाले सबसे बड़े निवेशों में से एक है।

AI Image
  • विशाल क्षमता: इस अत्याधुनिक सेंटर की क्षमता 1 गीगावाट (GW) होगी।
  • दो चरणों में विकास: इस प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। एआई इंफ्रास्ट्रक्चर हब का पहला हिस्सा 2028 तक शुरू हो जाएगा, जबकि 2030 तक यह अपनी पूरी क्षमता हासिल कर लेगा।

5 लाख हाई-टेक चिपसेट्स से लैस होगा सेंटर

यह डाटा सेंटर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक का केंद्र होगा। इसमें लगभग 5 लाख हाई-परफार्मेंस चिपसेट्स लगाए जाएंगे। यह सुविधा दुनिया भर की बड़ी कंपनियों (Hyperscalers) और भारत की अपनी एआई (Sovereign AI) पहल को मजबूती देगी। इससे भारतीय डेवलपर्स को भी चिपसेट एक्सेस मिलेगा, जिससे देश में नए एआई समाधान तैयार करने में तेजी आएगी।

योगी सरकार की नीतियों ने खींचा दुनिया का ध्यान

एएम ग्रीन ग्रुप ने उत्तर प्रदेश को चुनने की सबसे बड़ी वजह यहां की डाटा सेंटर पॉलिसी, मजबूत औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतरीन कनेक्टिविटी को बताया है।

  • पूरी तरह इको-फ्रेंडली: यह प्रोजेक्ट पूरी तरह 'कार्बन-फ्री ग्रीन एनर्जी' (पवन और सौर ऊर्जा) पर आधारित होगा। यह योगी सरकार की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नीति का जीता-जागता उदाहरण है।
  • रोजगार के अवसर: इस निवेश से न केवल भारी मात्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आएगा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए कौशल वाले रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

UP बनेगा भारत का 'एआई हब'

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि दावोस में अन्य बड़ी कंपनियों (जैसे रिलायसैट, काग्निजेंट और जुबिलेंट भारतीया समूह) के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। एएम ग्रीन समूह के चेयरमैन अनिल चालमलासेट्टी और प्रेसिडेंट महेश कोल्ली ने योगी सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए इसे डिजिटल इकोनॉमी की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+