Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Toll Tax: हाइवे पर सफर करने वालों की लॉटरी! सरकार ने बदले टोल के नियम, किन रूटों पर और कैसे मिलेगा फायदा?

Toll Tax New Rules: नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार ने नए साल का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप भी अक्सर हाईवे पर चलते हैं और भारी-भरकम टोल टैक्स से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टोल टैक्स वसूलने के पुराने नियमों को खत्म करते हुए नए 'राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (संशोधन) नियम, 2026' को हरी झंडी दे दी है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब यात्रियों को टोल टैक्स में 70 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी।

Toll Tax New Rules

Toll Tax New Rules: टोल की लूट पर लगाम!

अक्सर देखा जाता है कि हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चलता रहता है, सड़कें खुदी होती हैं और घंटों जाम लगता है, लेकिन टोल प्लाजा पर वसूली पूरी की जाती है। जनता की इसी नाराजगी को देखते हुए सरकार ने नियम बदल दिया है।

Toll Tax New Rules: क्या है टोल टैक्स का नया नियम?

नए नियमों के मुताबिक, यदि किसी दो-लेन (Two-Lane) वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को चार-लेन या उससे अधिक चौड़ा करने का काम चल रहा है, तो उस निर्माण अवधि के दौरान यात्रियों से पूरा टोल नहीं वसूला जाएगा। अब वाहन चालकों को निर्धारित टोल का सिर्फ 30 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा। यानी सीधे तौर पर 70 फीसदी की महा-बचत!

Toll Tax New Rules: किन रूटों पर और कैसे मिलेगा फायदा?

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नियम उन सभी वर्तमान और नई परियोजनाओं पर लागू होगा जहां अपग्रेडेशन का काम चल रहा है।

  • 6 और 8 लेन पर भी राहत: सिर्फ दो-लेन ही नहीं, बल्कि अगर किसी चार-लेन वाले हाईवे को 6 या 8 लेन का बनाया जा रहा है, तो वहां भी टोल टैक्स में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। यानी वहां यात्रियों को सिर्फ 75 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
  • लागत वसूली के बाद और सस्ता: जैसे ही किसी टोल रोड की निर्माण लागत पूरी हो जाएगी, वहां नियम के मुताबिक केवल 40 प्रतिशत टैक्स ही लिया जाएगा।

Toll Tax New Rules: क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि देश भर में लगभग 25 से 30 हजार किलोमीटर के राजमार्गों को अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य माल ढुलाई की रफ्तार को बढ़ाना है। वर्तमान में ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों की औसत रफ्तार 30-35 किमी प्रति घंटा है, जिसे चार-लेन कॉरिडोर के जरिए 50 किमी प्रति घंटा से ऊपर ले जाने का लक्ष्य है। जब तक जनता को पूरी सुविधा (स्मूथ रोड) नहीं मिलेगी, तब तक उनसे पूरा पैसा लेना तर्कसंगत नहीं है, इसी सोच के साथ यह 70% की कटौती लागू की गई है।

Toll Tax Rules: जेब पर कितना पड़ेगा असर?

मान लीजिए आप किसी ऐसे हाईवे से गुजर रहे हैं जहां सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है और वहां का सामान्य टोल 100 रुपए है। पुराने नियम के तहत आपको पूरे 100 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब नए नियम के लागू होने से आपकी जेब से सिर्फ 30 रुपए कटेंगे। यह राहत निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख से लेकर प्रोजेक्ट पूरा होने तक जारी रहेगी। NHAI के इस कदम से आम आदमी को राहत मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+